दहशत इतनी ज्यादा है कि साधारण छींक भी डरा रही है
https://www.zeromilepress.com/2021/06/blog-post_119.html
ज्येष्ठ मित्र मंडल द्वारा अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन
नागपुर। नगर की सुप्रसिध्द सामाजिक तथा सांस्कृतिक संस्था 'ज्येष्ठ मित्र मंडल' के तत्वाधान में फेसबुक व यूटयूब पर 'अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन' कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया। सर्वप्रथम प्रार्थना गीत 'जै मालिक तेरे बंदे हम' विडियो रिकार्डिंग के साथ मंडल द्वारा पुर्व में किये गये कार्यो के फोटोग्राफ भी दिखाये गये। पश्चात् मंडल की महिला प्रमुख व कुशल मंच संचालिका संगीता दलवानी का आगमन हुआ व उन्होनें अध्यक्ष महोदय से आज के अतिथि का स्वागत करने हेतु आग्रह किया, मंडल के अध्यक्ष श्री. अर्जुनदास आहूजा द्वारा सभी कवियों का स्वागत करते हुये मंडल की संक्षिप्त जानकारी दी।
इस कवि सम्मेलन में सभी अखिल भारतीय स्तर के कविगण किरण जोशी, राकेश वर्मा, बंसिधर मिश्रा, गौरी कनोजे व प्राचार्य मनिष बाजपेयी ने एक से बढ़कर एक रचनाएँ सुना कर दर्शकों का मनोरंजन किया। भोपाल से पधारे राकेश वर्मा ने कहा अजीब रहनुमा है ये फंसे है विवाद, मे वो चारा खाके फंस गये तो वह फंसे है खाद में गौरी कनोजे की रचना थी जायेगा जायेगा, कोरोना जायेगा जब मिलो किसी से तुम रखो, दो गज की दूरी। बंसिधर मिश्रा के तेवर कुछ इस प्रकार थे मोदी जी मंहगाई को आसमान दे रहे है हम भी सर झुकाकर सम्मान दे रहे है।
अमरावती से पधारे किरण जोशी ने कोरोना के विरूध्द अलग-अलग बीमारियों के संगठन पर कविताये पढ़ी। कवि सम्मेलन का शानदार मंच संचालन करते हुये प्राचार्य मनिष बाजपेयी ने कहा इन्सानियत मत छोड़ दिल में लिहाज बचाकर कर रख जिंदगी अब सिर्फ दवा हो गयी है तुझे भी रहना वही है जहां की जहरीली हवा हो गयी है। आदि सुनाकर दर्शकों को हॅसने पर मजबूर किया। अध्यक्ष महोदय द्वारा सभी कवियों का आभार व्यक्त करते हुये कहा की इस कार्यक्रम हेतु सायनो इंटरनॅशनल कलकत्ता व प्रकाश वाधवानी द्वारा सहयोग दिया। साथ ही कहा कि यह सहयोग राशि मंडल के मेडिकल फंड मे जमा करते हुये गरीब व्यक्तियों की इलाज हेतु खर्च की जायेगी।
अंत में मंडल के सहसचिव रमेश सचदेव द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्वश्री मनोहरलाल आहूजा, रमेशलाल असनानी, अशोककुमार गांधी, लक्ष्मण पेशवानी, ओमप्रकाश हरवानी, नरेश खुशालानी, राजकुमार कंजवानी, राजेश चावला आदि ने अथक प्रयास किया यह जानकारी मंडल के सचिव रमेश असनानी ने दी।