'एक सवाल रोज' खुब लुभा रहा साहित्यकारों को
https://www.zeromilepress.com/2021/06/blog-post_634.html
नागपुर/मुंबई। 'पेपरविफ का एक सवाल रोज' साहित्यकारों को खुब लुभा रहा है। कभी सवाल जिंदगी को लेकर कभी मन की भावनाओं को लेकर। हर रोज एक सवाल दिये जाते हैं और उस पर बहुत सारे जबाब रचनाकारों द्वारा मिलते हैं फिर उनमें से चुनिंदा जबाबों को पुरस्कृत किया जाता है।
साहित्य को समृद्ध करने में लेखक की भूमिका अहम होती है। जिसे शब्दों में बयान करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन होता है लेकिन साहित्यकारों को सम्मानित करना साहित्यिक मंच पेपरविफ द्वारा खूबसूरत पहल है। पेपरविफ का सफर शानदार रहा है।
इस मंच पर रचनाकारों के लेखन को प्रोत्साहित किया जाता है। निक्की शर्मा रश्मि का अहम योगदान रहा है पेपरविफ के लिए।निक्की शर्मा रश्मि ने बताया पेपरविफ उनका पसंदीदा मंच है। पेपरविफ लगातार एक अलग पहचान बनाता जा रहा है।
दुनिया में साहित्यकार को समझना उनकी भूमिका को सम्मानित करना कोई आसान बात नहीं है। पेपरविफ ने समझा और सराहा है।यहाँ लेखकों, साहित्यकारों के मनोबल को लगातार बढ़ावा मिलता रहा है।
- निक्की शर्मा 'रश्मि'
साहित्यकार, लेखिका व कवयित्री
मुम्बई