Loading...

समाज सेवक राकेश कुमार जेफ ने 'ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड' में बनाया स्थान


नागपुर/इटारसी। शिबा रिफ्लेक्शन एंड जन कल्याणकारी समिति के मार्गदर्शक राकेश कुमार जेफ को देश की चौथी सबसे बड़ी रिकॉर्ड बुक ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड में स्थान बनाया हैl अमेरिका की विश्व संसद के सदस्य प्रोफेसर दिनेश गुप्ता ने बताया कि राकेश जैफ द्वारा अनेक मानवीय परोपकार के क्षेत्र में, समाज उत्थान, पर्यावरण संरक्षण में अभूतपूर्व योगदान के लिए नेशनल रिकॉर्ड बुक में स्थान प्राप्त किया है। 

इनके द्वारा प्रतिवर्ष पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 5000 पेड़/पौधे लगाते हैं तथा ये गरीब लड़कियों के विवाह हेतु आर्थिक, सामाजिक स्तर पर सहायता भी करते आ रहे हैं। इन्होंने,आज की वैश्विक महामारी और कोरोना में आमजन के जीवन को पटरी पर लाने हेतु अनेक कार्य किए गए। इन कार्यों की बदौलत इनका 2021 रिकॉर्ड बुक में नाम प्रकाशित किया जाएगा। 

यह मध्य प्रदेश के इटारसी में रेलवे विभाग में मुख्य लोको निरीक्षक,(डीजल) के पद पर कार्यरत हैं। इसके लिए श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर अवधूत अरुण महाराज, एनवायरमेंट बाबा (सरंक्षक, अंतराष्ट्रीय), शिबा रिफ्लेक्शन एंड जन कल्याणकारी समिति के सीईओ कंचन जेफ, कोषाध्यक्ष वीणा जैफ, उपाध्यक्ष रजनीश जैफ, सचिव राज शर्मा, बी. के. किरण बहन (सरंक्षक, राष्ट्रीय) अभिषेक राय, दीपक गोस्वामी (समिति मैनेजमेंट मैनेजर), हरभजन जांगड़े (म.प्र. प्रभारी), बनवारीलाल मीणा (संरक्षक, राजस्थान) बड़े जीजाजी एवं नंदकिशोर कोवट (आगर जिला प्रभारी), ड़ी. एल.शर्मा (समिति,राष्ट्रीय प्रबंधक) और राजेंद्र लुनिया, पत्रकार गुलाब वर्मा, डॉ. दिनेश गुप्ता इत्यादि ने बधाई दी। 

इस रिकॉर्ड बुक में स्थान प्राप्त करने के लिए राकेश कुमार जेफ एवं इनके परिवारजनों को भारतबर्ष से बधाई मिल रही है और खुशी व्यक्त कर रहे है। राकेश जेफ ने इसके लिए सभी के सहयोग होना माना। यह प्रेरणा गुरुदेव एनवायरमेंट बाबाजी से मिलना बताया है। यह आज की जरूरत बन गया है, सभी को किसी वजह (जन्मदिन, साल गिरह, शादी में, फंक्शन में) से एक पेड़/पौधा लगाना चाहिए और जरूरतमंद की हेल्प करनी चाहिए, जो लौट कर दुआओं में मिल जाता है। बच्चो में यह संस्कार अभी से होना चाहिए।



सम्मान 3448323190178414985
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list