दुनेश्वर पेठे ने किया 'राष्ट्रवादी आपल्या द्वारी' अभियान की शुरुआत
https://www.zeromilepress.com/2021/06/blog-post_23.html
राकांपा शहर अध्यक्ष बनते ही 4 दिनो मे ली 12 बैठके
नागपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नागपूर शहर के नवनियुक्त शहराध्यक्ष दुनेश्वर पेठे शहर अध्यक्ष बनते ही जोरशोर तरीके से एक्टिव हो गए हैं व पार्टी कार्यालय गणेशपेठ मे दिन भर बैठ कर लगातार बैठके कर रहे है। जिसमे नये पुराने कार्यकर्ताओं के साथ मात्र ४ दिनों में १२ बैठके दुनेश्वर पेठे ने ली है व अनेक कार्यकर्ता उत्साह के साथ जुड रहे है।
राकांपा शहर अध्यक्ष दुनेश्वर पेठे ने कहा हैं की मंगळवार से 'राष्ट्रवादी आपल्या द्वारी' ये अभियान की सुरुवात कर रहे है जिसमें कार्यकर्ताओ के घर घर जाकर बड़ी व छोटी बैठको के मध्यम से संगठन विस्तार करेगे व मनपा चुनाव की समीक्षा लेंगे व जल्द ही कार्यकारिणी घोषित करने ही बात की है।
पार्टी कार्यालय मे बैठको के दौरान व संपूर्ण कार्य में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के नागपुर शहर अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, रिजवान अन्सारी, नूतन रेवतकर, संतोष सिंग, शिव भेंडे, रुद्र धाकडे, राकेश बोरिकर, प्रकाश लिखानकर, अनमोल मुदलियार, अनिल बोकडे, आकाश चिमनकर सहयोग कर रहे है।