शिक्षा मंत्री उदय सावंत के हाथों अरविंद कुमार रतूड़ी सम्मानित
https://www.zeromilepress.com/2021/06/blog-post_28.html
महामारी में लगभग 1300 लोगों का किया निशुल्क तथा निस्वार्थ अंतिम संस्कार
नागपुर। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सुपुत्र और महाराष्ट्र सरकार में युवा पर्यावरण कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे के जन्मदिन पर महाराष्ट्र सरकार के तंत्र व उच्च शिक्षा मंत्री उदय सावंत के हाथों अरविंद कुमार रतूड़ी का सत्कार किया गया।
अरविंद कुमार रतूड़ी ने समाज सेवा खासकर करोना वायरस महामारी में लगभग 1300 लोगों के अंतिम संस्कार, निशुल्क निस्वार्थ, निर्भीक निष्पक्ष होकर किए है और कई अपनों को सहयोगियों को खोकर भी राष्ट्र धर्म और मानवता के लिए कदम नहीं लड़खड़ाए उसके लिए अरविंद कुमार रतूड़ी को सम्मानित किया गया है।
अरविंद कुमार रतूड़ी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ये एतिहासिक क्षण मेरी जिंदगी का अविस्मरणीय पल है। ये सम्मान देने में विशेष योगदान विधायक दुष्यंत चतुर्वेदी, शिवसेना संपर्क प्रमुख प्रमोद मानमोडे, शिवसेना महानगर प्रमुख हितेश यादव, युवा सेना जिल्हा प्रमुख, धीरज फंदी, महामंत्री युवा सेना शशिकांत ठाकरे जिला समन्वयक प्रमुख, युवा सेना एवं सभी माननीय युवा सेना पदाधिकारियों का रहा है।
अरविंद कुमार रतूड़ी संस्थापक अध्यक्ष किंग कोबरा ऑर्गेनाइजेशन यूथ फोर्स राष्ट्र निर्माण की और दो कदम नारीशक्ति एक सम्मान, पशु क्रूरता के ख़िलाफ़ जंग नागपुर महाराष्ट्र, राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, 45 सामाजिक संस्थाओं का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई सरकारी संवैधानिक संस्थाओं का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय राज्य स्तर पर है।