Loading...

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने महात्मे अस्पताल को सौजन्य भेंट दी


नागपुर। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शहर के महात्मे नेत्र बैंक और अस्पताल को सौजन्य भेंट दी और अस्पताल के विविध विभागों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सांसद एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास महात्मे मौजूद थे। 1986 से एस. एम. एम. वेलफेयर चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा यह नेत्र अस्पताल और सातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा संस्थान संचालित किया जा रहा हैं। इसके अलावा, संगठन द्वारा विभिन्न समाज सेवी गतिविधियों को भी कार्यान्वित किया जाता है। राज्यपाल ने बड़ी संख्या में रोगियों को मुफ्त सर्जरी और उपचार प्रदान करने की सराहना की। नेत्रदान सर्वश्रेष्ठ दान में से एक है और उन्होंने सभी से नेत्रदान करने की अपील की।  

महात्मे अस्पताल द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के 10वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए चलाए जा रहे पाठ्यक्रम की जानकारी डॉ. महात्मे ने दी। उन्होंने बताया कि रोजगार गारंटी देने वाला ऑप्थेल्मिक टेक्नीशियन कोर्स युवाओं के सशक्तिकरण में उपयोगी है। इस अवसर पर राज्यपाल कोश्यारी ने अस्पताल के एसोसिएट प्रोफेसरों, छात्रों और पदाधिकारियों से बातचीत की। संस्थान के ट्रस्टी मधुकरराव कालमेघ, अनिल वैरागड़े, डॉ. सुनीता महीत्मे, मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक कानडे, डॉ. निखिलेश वैरागड़े और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
समाचार 1886090099374279994
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list