Loading...

पंचवटी वृद्धाश्रम में प्यार अपनापन पाकर वर्द्धों के निकले आंसू


वीएसएसएस महिला टीम ने अपने हाथों से खिलाये व्यंजन

नागपुर। पंचवटी वृद्धाश्रम उमरेड रोड पर विश्व सिंधी सेवा संगम महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी की प्रमुख उपस्तिथि में वीएसएसएस महाराष्ट्र महिला टीम द्वारा सचिव विद्या बाखरू के सौजन्य से कार्यकारी सचिव साक्षी थारवानी के सहयोग से अध्यक्ष डॉ हिना मुनियार, कार्याध्यक्ष डॉ भाग्यश्री खेमचंदानी, महासचिव सुनीता जेसवानी सचिव अनिता नागवानी और मेघा कपूर आमेसर, पुनिता आमेसर, मुस्कान थारवानी सहित अन्य पदाधिकारी महाराष्ट्र युवा टीम अध्यक्ष रीथ रूपानी, महासचिव शिल्पा तलरेजा, सचिव दिया नाथानी ने सम्मिलित होकर फ्रूट नाश्ता मिठाई चाय का वितरण किया। 


100 से ज्यादा वृद्धाश्रम में महिलाओं और पुरुषों ने बेहद खुशी से इन स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ लिया। महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने महिला टीम के इस मानवतावादी कार्य की सराहना की। पंचवटी वृद्धाश्रम में दीपिका केवलरमानी, निकिता केवलरमानी, महिमा आहूजा ने भी सहयोग प्रदान किया। पंचवटी वृद्धाश्रम में बहनो ने जब वहां रह रहे वर्द्धों को अपने हाथ से स्नेह और अपनापन देते हुए व्यंजन खिलाये सभी की आंखों में खुशी के आंसू थे।
सामाजिक 3712471111462624497
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list