Loading...

डॉ. अशोक बा़गुल ने बताया ऑनलाइन धोखाधड़ी से कैसे बचे


पोदार वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थी एवं शिक्षकों को कराया साइबर क्राइम से अवगत

नागपुर। विद्यालय के अध्यक्ष राघव पोदार एवं प्रधानाचार्या भावना डोंगरदीवे ने पोदार वर्ल्ड स्कूल की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए और एक उपलब्धि को अपने नाम किया। जिसमें की सभी विद्यार्थियों और शिक्षक - शिक्षिकाओं को साइबर क्राइम से अवगत कराया गया जिसे कि नागपुर के प्रभारी वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक डॉ. अशोक बा़गुल द्वारा कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण कर साइबर अपराध से अवगत कराया। 

कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या भावना डोंगरदीवे ने डॉ. अशोक बागुल का स्वागत कर किया। डॉ अशोक बागुल को अनेकों पदक और उपलब्धियांँ प्राप्त हैं।

साइबर अपराध के सत्र में डॉ अशोक बागुल ने विभिन्न प्रकार के साइभर अपराधों से अवगत कराया जैसे ई - कॉमर्स, ई गेम्स, क्रेडिट - डेबिट का धोका, सोशल मीडिया धोखाधड़ी, हैकिंग, साइबर बुलिंग,  एच. टी. टी. पी, वायरस, एन. सी. सीपी. आर आदि अपराधों से अवगत कराते हुए साथ ही बताया कि किस प्रकार से इन सभी धोखाधड़ीओं को कैसे रोका जा सकता है। अगर यह धोखाधड़ी हो चुकी है तो किस प्रकार से साइबर अपराध सेल में जाकर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं‌, की भी जानकारियाँ दी। 

इस सत्र में सभी विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों और शिक्षकगणों ने इस सत्र में उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रश्नों के उत्तर भी प्राप्त किए। जिससे सभी अभिभावक बहुत ही प्रसन्न व उत्साहित दिखे। साथ ही सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकगणों ने पोदार वर्ल्ड स्कूल के अध्यक्ष राघव पोदार एवं प्रधानाचार्या भावना डोंगरदीवे का आभार व्यक्त किया।

शिक्षा 4546201506148656233
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list