Loading...

ज्येष्ठ मित्र मंडल ने 'चाणक्य नीती' कार्यक्रम का किया आयोजन


निर्णय आत्मशक्ति से लिये जाते है : डॉ. वेदप्रकाश मिश्रा

नागपुर। नगर की सुप्रसिध्द सामाजिक तथा सांस्कृतिक संस्था 'ज्येष्ठ मित्र मंडल' के तत्वाधान में फेसबुक व यूटयूब पर 'चाणक्य नीती' कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया। सर्वप्रथम प्रार्थना गीत 'मालिक तेरे बंदे हम' विडियो रिकार्डिंग के साथ मंडल द्वारा पुर्व में किये गये कार्यो के फोटोग्राफ भी दिखाये गये। 

पश्चात् मंडल की महिला प्रमुख व कुशल मंच संचालिका संगीता दलवानी का आगमन हुआ व उन्होनें अध्यक्ष महोदय से आज के अतिथि का स्वागत करने हेतु आग्रह किया, मंडल के अध्यक्ष श्री. अर्जुनदास आहूजा द्वारा शहर के कुलपती व सुप्रसिध्द वक्ता डॉ. वेदप्रकाश मिश्रा का हार्दिक स्वागत करते हुये मंडल की संक्षिप्त जानकारी दी। 

पश्चात प्रा. पी. डी. केवलरामानी द्वारा मिश्राजी का शानदार परिचय दिया। परिचय के पश्चात् विद्वान वक्ता द्वारा "चाणक्य नीती" पर कहा के यह 17 अध्याय में वर्णित है, जिसका एक घंटे में वर्णन करना बहुत ही कठीन है. आगे उन्होंने 'चाणक्य निती' पर बोलते हुये कहा कि निर्णय आत्मशक्ति से लिये जाते है। 

निर्णय कभी सही और गलत नहीं होता. निर्णय निर्णय होता है, लिये हुये निर्णय को साबित करने के लिये संपूर्ण कायनात को एक करना ही सही निर्णय होता है, आगे उन्होनें कहा कि हम मदद का केवल दिखावा करते है. मदद करने के नाम पर छलावा ना करे, किसी भी वस्तुस्थिती में पक्षपात ना करे, जब आप पक्षपात करते है। 

जिनके पक्ष मे आप पक्षपात करते है, यह आपके हितेशी नही बनते आपके चापलूस बन जाते है, सफल वो बनते है जो समय को पहचान लेते है। बुढ़ापे में आपको रोटी आपके दौलत के कारण से नही अपितु आपके संस्कारों के कारण मिलेगी. आपको जरूरत से ज्यादा सीधा नही होना चाहिए। डरना नही चाहिए. इस प्रकार 'चाणक्य नीती' पर काफी उदाहरण उन्होनें दिये। अंत मे उन्होने 'ज्येष्ठ मित्र मंडल' को धन्यवाद देते हुये अपनी वाणी को विराम दिया। 

कार्यक्रम के सौजन्यकर्ता श्री राजेशजी दयारामानी व श्री पहलाज सच्चानी सभी को धन्यवाद देते हुये अध्यक्ष महोदय द्वारा आगे कहा कि यह सौजन्य राशी मंडल के मेडिकल फंड मे जमा करते हुये गरीब व्यक्तियों के इलाज हेतु मदद की जायेगी, अध्यक्ष महोदय द्वारा आगे कहा कि यह कार्यक्रम यूटयूब व फेसबुक पर कोई भी देख सकता है, 

कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल के सर्वश्री रमेश असनानी, रमेश सचदेव, लक्ष्मण पेशवानी, अॅड. ओमप्रकाश हरवानी, अशोककुमार गांधी ने अथक प्रयास किया। यह जानकारी मंडल के सचिव रमेश असनानी ने प्रेस विज्ञप्ती के माध्यम से दी। 

समाचार 2857424324449747150
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list