Loading...

ग्रीन एंड क्लीन फाउंडेशन ने चलाया अनोखा अभियान


कोरोना मरीज की मदद कर उन्हें पेड़ लगाने के लिये किया जागरूक

नागपुर।  ग्रीन एंड क्लीन फाउंडेशन द्वारा कोरोना मरीजों की सहायता के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं, मरीज की मदद कर उन्हें वृक्षारोपण के लिये प्रेरित किया जा रहा है। संस्था अध्यक्ष संदीप मानकर के अनुसार गत 6 माह से कोरोना से ग्रस्त पेशेंट के लिए मुफ्त ऑक्सीजन सिलेंडर और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की सेवा दी जा रही है। 

यह सेवा 42 मरीजों को अब तक दी गई इसके अंतर्गत पेशेंट स्वस्थ होने के बाद उसे दो नीम के पौधे दिए जाते हैं और उसे लगाने और जगाने की पूरी जिम्मेदारी दी जाती है। संस्था के पास तीन ऑक्सीजन सिलेंडर एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर है 6 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर गुरुद्वारा रामदासपेठ के माध्यम से मरीजों को दिए जा रहे है। साथ ही ग्रीन एंड क्लीन फाउंडेशन के सदस्यो द्वारा कोरोना ग्रस्त का व्यक्ति के घर जाकर उनका घर सैनीटाइज किया जाता है और सैनीटाइज उपरांत उन्हे पौधा देखकर उसे लगाने और जगाने के लिए प्रेरित किया जाता है। 

इस पूरे कोरोना काल में ग्रीन एंड क्लीन फाउंडेशन द्वारा राशन किट वितरण, भोजन दान, वृद्ध नागरिकों के लिए दवाई और राशन की घर पहुंच सेवा, मास्कवितरण के साथ  रक्तदान शिविर जैसे अनेक उपक्रम चलाये गए। ग्रीन एंड क्लीन फाउंडेशन के संस्थापक संदीप मानकर ने संस्था की ओर से एजी इंफ्रा एन्विरो द्वारा ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराने पर गुरुद्वारा रामदासपेठ के हरजीत सिंह बग्गा व बलजीत जुनेजा, सैनिटाइजिंग की सेवा करने मे अमन कनोजे और सचिन उइके, मंगेश मेश्राम और अन्य सेवा कार्यो के लिए रोबज्योत सिंह भसीन, अभिषेक धरणीधर, विक्रम रेड्डी , राज वानखेडे, अनुराग बिसेन का तथा  बाकी सदस्यों का भी आभार व्यक्त किया हैं।

सामाजिक 7161357892870382477
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list