राकांपा ने मनाई छत्रपति शाहू महाराज की जयंती
https://www.zeromilepress.com/2021/06/blog-post_683.html
नागपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नागपुर शहर ने छत्रपति शाहू महाराज की जयंती के शुभ अवसर पर गणेशपेठ पार्टी कार्यालय में नागपुर शहर अध्यक्ष दुनेश्वर पेठे के हस्ते उनकी प्रतिमा को माल्यार्पण करके उन्हे विनम्र अभिवादन किया और बताया कि समाज में हर वर्ग को समान नजरिये से देखने वाले छत्रपति श्री शाहू महाराज के शासनकाल के दौरान बाल विवाह जैसी प्रथा पर प्रतिबंध लगाया गया।
वह एक ऐसी शख्सियत रहे हैं जिन्होंने राजा होने के बावजूद समाज के दलित और शोषित वर्गों के दर्द को ना सिर्फ समझा बल्कि उनकी समस्याओं को दूर भी किया। दलित वर्ग को मुफ्त शिक्षा प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू की। इस तरह उनके जीवनकाल पर सभी वक्ताओं ने अपना अपना नजरिया पेश किया।
इस अवसर पर शहर महासचिव रिजवान अंसारी, श्रीकांत शिवणकर, रुद्र धाकड़े, अनमोल मुदलियार, शरद साहू, बाबाराव गावंडे, निशांत सहारे, अनमोल मुदलियार, प्रयास मून, मिलिंद गावंडे, सनम लांडगे, आकाश चिमनकर आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।