Loading...

अंतरराष्ट्रीय जगत मे शरद बागडी ने अपनी पहचान बनाकर किया समाज का नाम रोशन


महाराष्ट्र नागपुर के लेखक व समाज सेवी शरद गोपीदासजी बागडी ने अंतर्राष्ट्रीय - राष्ट्रीय जगत मे अपने सोच, विचार, अध्यात्मिक चिंतन, लेखन से एक उत्कृष्ट लेखक, चिंतक, समाज सुधारक के रूप में अपनी एक अति विशिष्ट पहचान बनायी है। 

शरदजी ने अपने उच्च, आध्यात्मिक विचारों के साथ अत्यंत सादगीपुर्ण जीवन से यह साबित कर दिया कि माहेश्वरी भगवान महेश की संतान है व माहेश्वरी मे भगवान महेश का अंश है।

"नेशन्स प्राईड बुक ऑफ रिकॉर्ड, दिल्ली" द्वारा "ग्रैट आयकोनिक परसनेलिटी" खिताब से अलकृंत किया गया है जिसमें केंद्रीय मंत्री प्रतापचंद्र सारंगी, केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर, ऐम. डी. ऐच मसाला के धरमपाल गुलाटी आदि का समावेश है।

विवेकानंद वर्ड पीस फाऊंडेशन, कलकत्ता द्वारा "गुडविल एंबेसडर", "गांधी पीस मिशन फाऊंडेशन,नेपाल" द्वारा "गुडविल एंबेसडर" नियुक्त किया गया है। यूनाइटेड नेशन्स इकोनोमिक कल्चरल सोशल कौन्सिल (UN - ESC) मे शरद बागडी को वोलेंटियर का सर्टिफिकेट दिया गया।
"ब्रैवो इंटरनेशनल वर्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड" मे शरद बागडी का नाम दर्ज करके शरद बागडी को प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया।

"वर्ड कान्सटिट्युशन एंड पार्लियामेंट असोसिएशन, यू.एस.ए" जिसका मुख्यालय अमेरिका मे है एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है जिसका कार्य दुनिया के १६० देशों में है।
"वर्ड कान्सटिट्युशन एंड पार्लियामेंट असोसिएशन" संस्था अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दुनिया को बेहतर बनाने के लिए दुनिया भर मे विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करती हैं और इसकी सालाना अंतरराष्ट्रीय कोनफरेंस दुनियाभर के देशों व भारत मे होती हैं जिसमें देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री संबोधन करते हैं।

शरद बागडी के शैक्षणिक, सामाजिक कार्यों, अध्यात्मिक लेखन व उपल्बधियों से प्रभावित होकर अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रौफेसर डाँ. ग्लैन टी मार्टिन आँफिस द्वारा ईमेल द्वारा सदस्यता पत्र व सदस्यता सर्टिफिकेट क्रमांक : M1398 प्रैशित किया। दिसंबर २०२१ को सालाना कोनफरेंस दिल्ली में है जिसमें शरद बागडी को विशेष आमंत्रित किया गया है।

"कामनवेल्थ असोसिएशन फाँर हेल्थ एंड  डीसऐबिलीटी (कोमहाड-COMHAD) युनाइटेड किंगडम ब्रिटेन मे पंजीकृत संस्था है जो डबल्यूएचओ WHO, चापा CHPA के साथ मिलकर दुनिया भर मे स्वास्थ्य सेवाओं पर कार्य करती हैं। कोमहाड के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष व ऐक्जीक्यूटीव डायरेक्टर द्वारा शरद बागडी को सदस्य बनाकर प्रशस्तिपत्र प्रदान किया"।

"ग्लोबल अचिवर्स मैगजीन", "न्यूज४७ मिडिया", "टीचाट.काम" द्वारा शरद बागडी का नाम "१०० इंस्पायरिंग ग्रैट इंडियन" "100 Inspiring Great Indian's list" की सूची में नोबल प्राईस विनर कैलाश सत्यार्थी, पद्मश्री डाँ विजय शाह, पद्मश्री अनिल प्रकाश जोशी आदि के साथ शामिल कर शरदजी का साक्षात्कार व परिचय उपल्बधियों के साथ अपने चैनल, ऐफ. ऐम., आँल इंडिया रेडियो व मैगजीन कवर पेज पर लिया।

आपको विभिन्न संस्थाओं से ५ अंतरराष्ट्रीय, २९ राष्ट्रीय पुरस्कार व २१९ व्यवसायिक, समाजिक, अध्यात्मिक, राजनीतिक संस्थाओं स्कूलों, कालेज द्वारा प्रमुख वक्ता व विशेष अतिथि रूप मे आमंत्रित करके संम्मानित किया गया है। अनेक प्रदेशों के मुख्यमंत्री, राज्यपालों, केंद्रीय मंत्रीओ व लोकसभा अध्यक्ष द्वारा संम्मानित कर अभिनंदन किया गया है।
शरदजी को  "वैल्थ क्रियेटर आँफ डिकेड २०१४",
"समाज रत्न - २०१५",
"माहेश्वरी आँफ द ईयर २०१६", "जीवन गौरव संम्मान २०१७", "संपूर्ण क्रांति पुरस्कार २०१८", "टाईम्स बीजनेस ऐज्युकेशन अवार्ड २०१८",
"दिव्य श्री पुरस्कार - २०१८",
"भारत श्री - २०१९",
"ग्लोबल अचिवर्स अवार्ड २०२०",
"राष्ट्रीय गौरव संम्मान २०२०",
"माहेश्वरी आँफ द डिकेड २०२०-२१",
"राष्ट्रीय समाज सेवा रत्न पुरस्कार २०२०",
"ऐशिया प्राईड इंटरनेशनल अवार्ड २०२१",
"भारत-भूषण पुरस्कार २०२१",
"राजस्थानी रत्न संम्मान-२०२१",
आदि अनेकों पुरस्कारों से संम्मानित किया गया है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सालाना घोषवादन पुरस्कार वितरण समारोह शरद बागडी की अध्यक्षता मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरसंघचालक डाँ मोहनजी भागवत की प्रमुख उपस्थिती मे लिया गया।
भारतीय डाक विभाग की "माय स्टैंप से-टेनंट" योजना के अंतर्गत शरद बागडी का डाक टिकट डी-०४३०९३ को निकाला गया। मंगल ग्रह के "नासा मार्स मिशन २०२६" योजना अंतर्गत शरद बागडी का चयन किया गया तथा शरद बागडी को बोर्डिंग पास M2M1 39379082102 जारी कर के शरद बागडी की जानकारी  चीप मे ऐचिंग कर भेजी गयीं।

शरदजी ने अपनी सारी उपल्बधियों के लिये अपने मम्मी, बाबुजी, परिवार, सभी मित्रों, शुभचिंतकों का आभार प्रकट करते हुए सबको धन्यवाद दिया।

सम्मान 5163669198961431271
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list