राजेश समर्थ चुने गये अध्यक्ष
नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश समर्थ मार्गदर्शन करते हुए तथा सभी कार्यकारणी सदस्य सांस्कृतिक संयोजक संघ की कार्यकारिणी की घोषणा
नागपूर। शहर में सांस्कृतिक गतिविधियों को मजबूत करने के लिए नागपुर के प्रसिद्ध आयोजकों द्वारा स्थापित ‘सांस्कृतिक संयोजक संघटन’ की कार्यकारिणी का चयन बुधवार को किया गया। इसमें हार्मोनी इवेंट्स के निदेशक राजेश समर्थ को एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया है।
गायक सुनील वाघमारे और राजेश दुरुगकर को उपाध्यक्ष चुना गया है और सिद्धिविनायक पब्लिसिटी के निदेशक समीर पंडित सचिव होंगे। इस समय कोषाध्यक्ष के रूप में भास्कर वाघुले और सह-कोषाध्यक्ष के रूप में राजू व्यास की घोषणा की गई थी। योजना प्रमुख राजू चोपडे और पी. कुमार रहेंगे। संपर्क एवं प्रचार प्रमुख विजय जथे और रवि सातफले का चयन किया गया है।
सचिन ढोमने और निरंजन बोबडे मार्गदर्शक और संगीत संयोजक होंगे। कार्यकारी की महिला सदस्यों में रूपाली रॉय, अंशु बूटी और संगीता रॉय करमारकर शामिल हैं। कार्यकारिणी के चुनाव के लिए मतदान हुआ। कार्यकारिणी के चयन समारोह के बाद, 'बॉलीवुड क्लासिक्स' इस संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
राजेंद्र चोपडे, पी. कुमार, राजू व्यास, भास्कर वाघुले, सुनील वाघमारे, राजेश दुरुगकर, राजेश समर्थ, समीर पंडित, विजय जथे,सचिन ढोमने, अंशु बूटी, संगीता रॉय करमारकर, रूपाली रॉय ने भाग लिया। काली घटा छाई, बरखा रानी, क्या जानू सजन, मधुबन खुशबू देता है, ये जमीं गा रही है, मुझे जा ना कहों मेरी जा, है दुनिया उसीकी जमाना उसीका, छूं लेने दो नाजूक होंठो को, मेरा प्यार शालिमार जैसे एकसे बढकर एक गीत गायकों द्वारा प्रस्तुत किये गये।
रवी सातफले ने तबला वादन प्रस्तुत किया। शहर के विविध संयोजक इस संघटन मे शामिल हो सकते है। इसके लिए वे नवनिर्वचित अध्यक्ष या सचिव से सम्पर्क कर सकते है।