डिवाइन म्यूजिक ने प्रस्तुत किया 'दिल का आलम'
https://www.zeromilepress.com/2021/07/blog-post_483.html
नागपुर। प्रेम गीत सभी के दिल के करीब होते हैं। गायकों ने इनमें से कुछ चुनिंदा प्रेम गीतों का प्रदर्शन किया जो किसी की भावनाओं को व्यक्त करने का सबसे अच्छा साधन माने जाते हैं।
शुक्रवार को डिवाईन संगीत द्वारा प्रस्तुत संगीत कार्यक्रम 'दिल का आलम' का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम को एड. सिमरन नायडू और राजीव आर्य के फेसबुक पेज पर वी5 एंटरटेनमेंट के स्टूडियो से लाइव स्ट्रीम किया गया। सिमरन नायडू, प्रविण लिखार, विकी मिश्रा, प्राची काळे, राजीव आर्या हे सब कार्यक्रमाचे आयोजक थे।
भरत मशारकर, मिश्री, सतीश बल्लाल, प्रविण लिखार, विकी मिश्रा, प्राची काळे, राजीव आर्या , सिमरन नायडू, लक्ष्मी हरडे, दिपक कोसुरकर और चंचल सिंग द्वारा विभिन्न गीतों की प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम की शुरुआत सतीश बल्लाल के गाने 'मोहब्बत ही जो समझे' से हुई।
सिमरन नायडू ने अपने सह-कलाकारों के साथ वादा कर ले साजना, हमको हमसे चुरालो, तेरा मेरा प्यार अमर जैसे प्रेम गीतों पर प्रदर्शन करके दर्शकों का दिल जीता। अपनी आंखो में, जिंदगी के सफर में, हम मार जायेंगे, ए अजनबी, कोयल सी तेरी बोली, हमने तुझको प्यार किया है जैसे एकसे बढकर एक गीत गाकर गायकोंनो पूरे माहौल को गुलाबी कर दिया है। इस कार्यक्रम का मंच संचालन विवरण एम. ए. रज्जाक ने किया।
