Loading...

पूज्य लकडगंज सिंधी पंचायत के द्विवार्षिक चुनाव आयोजित


अध्यक्ष महेश ग्वालानी और महासचिव पद पर सुनील जगयासी निर्विरोध निर्वाचित

नागपुर। उपराजधानी की सर्वश्रेष्ठ अवार्ड से विजयी पूज्य लकडगंज सिंधी पंचायत के रविवार को सिंधु भवन वर्धमाननगर में द्विवार्षिक चुनाव आयोजित हुए। पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने पत्र विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अध्यक्ष पद पर महेश ग्वालानी और महासचिव पद पर सुनील जगयासी निर्विरोध निर्वाचित हुए। 

वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरधर भोजवानी और द्वितीय उपाध्यक्ष पप्पू बजाज सचिव पद पर हरीश बुधवाणी, सहसचिव पद पर हरीश मोटवानी, कोषाध्यक्ष जगदीश चेलानी, भंडार अधिकारी राजू चंदवानी, कार्यकारणी सदस्यों में राजकुमार थारवानी, नवल थारवानी, धर्मेंद्र नागवानी, किशनचंद मंगलानी, मनोज भोजवानी निर्विरोध निर्वाचित हुए। 

स्थायी आमंत्रित सदस्यों में सभी पूर्व अध्यक्षो में रामचंद चंदवानी, सुरेश भोजवानी, प्रदीप पंजवानी, प्रताप मोटवानी, किशनचंद ग्वालानी, विजय ग्वालानी, और भागचंद उत्तमचंदानी सम्मिलित है। चुनाव अधिकारी श्री भागचंद उत्तमचंदानी थे। उनका पुष्पगुच्छ देकर सत्कार सुरेश भोजवानी और महेश ग्वालानी ने किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेश ग्वालानी का सत्कार प्रदीप पंजवानी और प्रताप मोटवानी ने किया। अंत मे आभार प्रदर्शन महासचिव सुनील जगयासी ने किया।

नियुक्ति 2762267060952390383
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list