दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय की 3 छात्राये एम. ए हिंदी मेरिट में
https://www.zeromilepress.com/2021/08/3.html?m=0
नागपुर। राष्ट्रसंत टुकड़ोंजी महाराज नागपुर विद्यापीठ द्वारा आयोजित स्नातकोत्तर स्तर एम. ए हिंदी की ग्रीष्मकालीन परीक्षा 2020 में आर्य विद्या सभा द्वारा संचालित दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय की तीन छात्राओं ने प्रथम, पंचम एवं अष्टम स्थान प्राप्त कर पाकर कॉलेज की उपलब्धियों में चार चांद लगा दिए. दयानन्द आर्य कन्या महाविद्यालय हिंदी भाषा की प्रवीणता के लिए पूरे नागपुर में ही नहीं बल्कि पूरे महाराष्ट्र में विख्यात है.
दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय प्रतिवर्ष एम. ए की प्रावीण्य सूची (मेरिट) में अपनी उपलब्धि दर्ज कराता है लेकिन इस वर्ष महाविद्यालय की यह सबसे बड़ी उपलब्धि रही कि तीन - तीन छात्राओं ने मेरिट सूची में अपनी सफलता दर्ज की है. मेरिट सूची में प्रथम स्थान कल्पना चौरसिया को प्राप्त हुआ है साथ ही कोरिया दरबार राजा रामानुज प्रताप सिंहदेव स्वर्ण पदक भी प्राप्त किया है.
मेरिट सूची में पांचवां स्थान कु. कीर्ति यादव ने प्राप्त किया है तो आठवां स्थान कु. रूपाली ठाकुर ने प्राप्त किया है. आर्य विद्या सभा द्वारा संचालित दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय की इस उपलब्धि का श्रेय आर्य विद्या सभा के समस्त पदाधिकारियों अध्यक्ष अशोक कुमार कृपलानी, उपाध्यक्ष एवं कॉलेज इंचार्ज घनश्याम दास कुकरेजा, सचिव राजेश लालवानी एवं कोषाध्यक्ष भूषण खूबचंदानी को है.
समय-समय पर इन पदाधिकारियों का अमूल्य मार्गदर्शन मिलता रहा है. छात्राओं के व्यक्तित्व विकास के लिए समस्त पदाधिकारी निरंतर प्रयत्नशील रहते हैं. यह भी सच है कि कॉलेज को सफलताओं के शिखर की ओर अग्रसर करने वाली कर्मठ अभियंता प्राचार्य महोदया डॉ. श्रद्धा अनिलकुमार की सतत प्रेरणा, प्रयास, मार्गदर्शन के बिना यह सफलता संभव ही नहीं थी.
इस सफलता का श्रेय महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, नॉन टीचिंग स्टाफ, कर्मचारी गण साथ ही एम. ए की प्राध्यापिकाएँ डॉ. नीलम हेमंत वीरानी, डॉ. योगेश्वरी डबली, डॉ. भावना कलसुले, डॉ. उषा सिन्हा, डॉ. संगीता हरिरामनी को जाता है जिनकी मेहनत रंग लाई एवं उन समस्त छात्राओं और पालकों को जिन्होंने इस महाविद्यालय पर अपना विश्वास बनाए रखा है.
