विश्व सिंधी सेवा संगम ने हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी पर्व
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_608.html?m=0
झुलोत्सव दही हांडी के आयोजन में लगाया माखन मिश्री का भोग
नागपुर। पूरे विश्व के सिंधी समाज का नेतृत्व करने वाले संग़ठन विश्व सिंधी सेवा संगम द्वारा सोमवार को जन्माष्टमी पर्व बेहद हर्षोल्लास से मनाया। महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी के नेतृत्व में वीएसएसएस कार्यालय रीथ यूनिवर्स के प्रांगण में महाराष्ट्र महिला टीम और महाराष्ट्र युवा टीम के संयुक्त तत्वावधान में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अधिवक्ता मीरा भमभवानी भी अतिथि बतौर उपस्तिथ थी। अध्यक्ष डॉ. हिना मुनियार, कार्याध्यष डॉ. भाग्यश्री खेमचन्दानी, महासचिव सुनीता जेसवानी और कार्यकारी सचिव साक्षी थारवानी ने बताया कि सम्पूर्ण परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। डॉ. भाग्यश्री खेमचंदानी द्वारा कृष्ण भगवान को सुंदर झूले में विराजित विराजित किया। सभी ने झुलोत्सव कर पावन पर्व मनाया,और कृष्ण भगवान के भजन गाकर प्रभावित किया।
युवा टीम अध्यक्ष रीथ रूपानी, कार्याध्यष डॉ रिचा सुगंध, महासचिव शिल्पा तलरेजा और उपाध्यक्ष निशिता ठाकुर ने बताया कि इस उपलक्ष्य में दही हांडी भी आयोजन किया गया। श्रीमती मुस्कान थारवानी राधा के रूप में और गीता चावला ने कृष्ण भगवान के रूप में तैयार होकर आयी और उपस्तिथजनों को प्रभावित किया। उन्होंने सभी बहनो के साथ मिलकर कृष्ण लीला रची और सभी ने कृष्ण गीतों के साथ गरबा नृत्य कर मंत्रमुग्ध किया।
सभी बहनो ने कृष्ण भगवान के जन्म उत्सव को पूजा अर्चना के साथ भक्तिभाव से माल्यार्पण कर आरती की, जिसमे प्रमुखता से सचिव विद्या बाखरू, सचिव अनिता नागवानी, नागपुर महिला टीम की महासचिव पूजा मोरयानी, नीता जेसवानी, भारती पंजवानी, दीपा खिलवानी, कंचन चंदवानी, भावना दयानी, रिया रामचंदानी, ऐश्वर्या सोहंनदानी, कोमल चंदवानी, दिव्या सोहंनदानी प्रमुख थी।
महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने अपनी महिला टीम की तारीफ कर कहा कि आज इतने कम समय के इतना सुंदर आयोजन कर तारीफे काबिल कार्य किया है। मोटवानी और सभी बहनों ने केक काँट कर कृष्ण जन्मोत्सव मनाया। तत्पश्चात माखन मिश्री का प्रसाद का भोग लगाया गया। डॉ रिचा सुगंध ने आध्यात्मिक ढंग से कुशलता से संचालन किया। रीथ रूपानी ने सभी का आभार माना।

