ईतवारा नवयुवक मडंल ने सादगी से मनाया जन्माष्टमी उत्सव
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_451.html?m=0
नागपुर। ईतवारा नवयुवक मडंल की ओर से कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर विगत 38 वर्षो से विशाल दंही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन व्यावसायिक क्षेत्र माधवराव मुकाजी खुळे, सराफा बाजार चौक ईतवारी मे सफलता पूर्वक किया जाता रहा है।
विगत वर्ष से वैश्विक महामारी कोराना की वजह से इस आयोजन को लेकर कुष्ण प्रेमी भक्तो मे मायुसी छाई हुयी है। इस दंही हांडी आयोजन मे विदर्भ के साथ मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ की गोविंदा टिमे बढ चढ कर हिस्सा लेती थी, पुरूषो के साथ महिला टिमो का भी इस प्रतियोगिता मे शामिल होने का गौरव प्राप्त होता था।
दस से बारह हजार कृष्ण भक्तो के उपस्थिती मे मनाया जाने वाले इस उत्सव को महाराष्ट्र सरकार के द्वारा जारी आव्हान का सम्मान करते हुये दही हांडी विशाल स्वरूप मे नही मनाने का निर्णय मडंल द्वारा लिया गया। मडंल के संयोजक सजंय खुळे इनके मार्गदर्शन मे सादगी पुर्वक जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। भगवान कुष्ण का जयकारा कर सांस्कुतिक परंपरा का निर्वाह करते हुये पर दंही हांडी को फोडा एवं प्रसाद का वितरण किया गया।
इस अवसर पर ईतवारा नवयुवक मडंल के अध्यक्ष निरज पाड्यां, राजु हरडे, शकंर मामा कक्कड, सारंग दाबडे, बाला पलसापुरे, नाना काटोले, मंगेंश डांगे, सजंय देवकर, रीकुं जैन, बाबु धाडीवाल, रुश्रीकेश खुळे, प्रशांत विसपुते, विशाल आसानी, विशाल जैन, पकंज कुकसे, सुमित पिजंरकर, श्लोक खुळे, राजेश यादव प्रमुखता से उपस्थित थे।
