योग सेवा संस्थान द्वारा संचालित सुभाषिनी प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का शुभारंभ
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_21.html?m=0
नागपुर/नई दिल्ली। ख्यातिनाम योग सेवा संस्थान द्वारा संचालित सुभाषिनी प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का आज बी 49 चाणक्य पैलेश, नई दिल्ली में विधिवत शुभारंभ किया गया।
चिकित्सा केंद्र की प्रभारी अंतरराष्ट्रीय ख्यातिनाम योगाचार्य रिफ्लेक्सोलोजिस्ट, अल्टरनेटिव थैरेपिस्ट एवं प्राकृतिक चिकित्सक डॉ सुशीला बिस्वास ने विधिवत पूजा- हवन कर चिकित्सालय का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर प्राकृतिक चिकित्सक डॉ राजेश मधु ने कहा कि इस क्षेत्र की जनता को इस केंद्र पर सर्वाइकल, बेक पेन, नी पेन, साइनस जैसे जटिल रोगों की विशेषज्ञ डॉ सुशीला बिस्वास जैसी ख्यातिनाम चिकित्सक की सेवाएं उपलब्ध हो सकेगी।
इस मौके पर डॉ. दिनेश घई , योग व नेचुरोपैथी चिकित्सक डॉ.अमर सिंह, योगा इंस्ट्रक्टर सुमित पवार, पंजाब मिलिट्री हॉस्पिटल के डॉ. एल. एन. शर्मा, एक्यूप्रेशर एक्सपर्ट डॉ मुकेश गौतम, संजय शर्मा एडवोकेट गाजियाबाद, वीरेंद्र वर्मा, इलेक्ट्रो होम्योपैथिक एवं हर्बल कंपाउंड विशेषज्ञ डॉ. जे. बी. रुहिल, डॉ राकेश, डॉ. विनोद,
नंदकिशोर (वायुसेना), डॉ बांद्रानाथ बाला, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.पासी,अशोक सिंह, आयुर्वेदाचार्य भीम सिंह, श्रीमती उमा देवी, शांतनु मिस्टी बिस्वास, संपूर्णा राजीब बाला, वीरेंद्र वर्मा,
सतीश कुमार, राहुल, आजाद, रामनरेश, आरती, भावना, पारुल, मनोज कुमार, धर्मेंद्र, रुद्र बाला, इवा, प्रिथ्वी आदि उपस्थित थे।