केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने किया कु. काजोल रोटेले का सत्कार
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_311.html
ऑरेंज सिटी कॉलेज की संचालक सदस्य बनी कु. काजोल रोटेले
नागपुर।
ग्राम उत्कर्ष शिक्षण संस्था द्वारा संचालित ऑरेंज सिटी कॉलेज ऑफ सोशल
वर्क, नागपुर के संचालक सदस्य के रूप में कु. काजोल चंदनसिंह रोटेले को
चुना गया है। कु.काजोल रोटेले, ऑरेंज सिटी कॉलेज ऑफ सोशल वर्क, नागपुर की
मेरिट छात्रा हैं। वें पूर्व छात्र संघ 'स्पंदन' की सक्रिय सदस्य भी हैं।
केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने हाल ही
में अपने नागपुर आगमन पर कु. काजोल चंदनसिंह रोटेले का सत्कार किया। श्री
आठवले ने उन्हें और उनके परिवार को विशेष बधाई दी। विविध क्षेत्रों में
उनकी उपलब्धि हेतु उनका अभिनंदन और उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी हैं।