Loading...

हमें जैसा रोजगार पाना उसके अनुरूप शिक्षा ग्रहण करना जरूरी



पुलक जन चेतना मंच और अमरस्वरूप फाउंडेशन के करिअर मार्गदर्शन में वक्ताओं के विचार

नागपुर। अखिल भारतीय पुलक जन चेतना मंच और अमरस्वरूप फाउंडेशन द्वारा आयोजित करिअर मार्गदर्शन का आयोजन किया गया था. 

देश के सुप्रसिद्ध करिअर मार्गदर्शक डॉ. नरेन्द्र भुसारी, सिविल सर्विस परीक्षा ट्रेनर और करिअर कौंसिलर सागर राठी ने महावीरनगर स्थित पुलक मंच कार्यालय में छात्र और उनके पालकों को मार्गदर्शन किया. 
 
डॉ. नरेन्द्र भुसारी ने कहा हमें आगे जाकर कौन सी नौकरी करना हैं, हमारा कैसा करिअर करना हैं यह निर्धारित करना हैं वैसे शिक्षा के माध्यम उपलब्ध हैं. 

हमें खेती करना हैं तो बीएससी कृषि में कर सकते हैं इस प्रकार अनेक क्षेत्र उपलब्ध हैं. छात्र ने स्वयं दसवी के बाद पाठ्यक्रम का चुनाव करना चाहिए और अपने मन में सकारात्मक विचार रखना चाहिये.

सागर राठी ने कहा हमारे देश मे केंद्र और राज्य सरकार के अनेक दफ्तरों में नौकरियां उपलब्ध हैं. दसवी के बाद से अनेक विभागों में रोजगार उपलब्ध हैं. रेल विभाग और केंद्र सरकार में उपलब्ध हैं. अलग अलग राज्यों में अलग अलग बोर्ड द्वारा चयन होता हैं. 

केंद्र सरकार के विभागों में स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा चयन होता हैं. सरकारी नौकरियों के परीक्षा देना जरूरी हैं. निजी नौकरियों में प्रत्यक्ष साक्षात्कार होता हैं लेकिन वहां पदोन्नति नहीं होती, आपके काम का समय निश्चित नहीं रहता. वेतन कितना देना उस संस्थान पर निर्भर रहता हैं. स्वयं रोजगार में अनेक व्यापार, उद्योग हैं वह भी कर सकते हैं. 

मोटवेटर संजय नखाते ने  प्रेरणात्मक मार्गदर्शन किया. समारोह का संचालन अखिल भारतीय पुलक जन चेतना मंच के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मनोज बंड ने किया. 

समारोह में शाखा अध्यक्ष शरद मचाले, रूपेश कहाते, नरेश मचाले, रमेश उदेपुरकर, राजेश जैन, दीपक व्यवहारे, दिलीप सावलकर, विशाल चाणेकर, गौरव अवथनकर, विनोद भागवतकर, संदीप पंडित, रेखा फाले आदि उपस्थित थे.

समाचार 715826809665654228
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list