एसवीबी इंग्लिश स्कूल को मिलेगा अच्छा प्रतिसाद : डॉ रमेश पाटिल
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_20.html
हिंगना। शांति विद्या भवन इंग्लिश स्कूल, डिगडोह, मे वरिष्ठ पत्रकार एवं हिंगना तालुका पत्रकार संघ के अध्यक्ष रमेश पाटिल ने विश्वास व्यक्त किया कि नर्सरी से कक्षा 7 तक की कक्षा को अच्छा प्रतिसाद मिलेगा. वे आज विद्यालय भवन के जीर्णोद्धार के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे.
मां वैष्णवी शिक्षण संस्था के अध्यक्ष दिलीप पनकुले ने कहा कि कक्षा एक से सातवीं तक में प्रवेश पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाता है और अंग्रेजी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के लिए सभी सुविधाएं और प्रशिक्षित शिक्षक उपलब्ध हैं. और प्रवेश शुल्क केवल 5,000 रुपये प्रति वर्ष (चरणों में) है.
वरिष्ठ पत्रकार सुभाष वऱ्हाडे ने ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत कम लागत पर शिक्षा की सुविधा प्रदान करने के लिए संगठन की हार्दिक सराहना की.
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष डाॅ. सुषमा पनकुले, सचिव संग्राम पनकुले, प्राचार्य डॉ. प्रकाश राठौड, मुख्याध्यापिका अनीता फ्रांसिस, ममता ढोरे और अधीक्षक श्रीमती कल्पना वा दाफले उपस्थित थे.
कार्यक्रम मे सनाया पनकुले, वसंत घटाटे, सोपानराव सिरसाठ सहित समस्त शिक्षक एवं गैर शिक्षक कर्मचारी उपस्थित थे.