साहित्यिक एवम सामाजिक कार्यो के लिए हुए डॉ.सौरभ सम्मानित
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_69.html
नागपुर/मुम्बई। गोरखपुर के लाल ऑनरेरी प्रोफेसर डा० सौरभ पाण्डेय, प्रमुख, धराधाम इण्टरनेशनल को राज भवन मुम्बई में आयोजित समारोह में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने 'समाज भूषण' सम्मान अपने कर कमलों द्वारा प्रदान कर सम्मानित किया।
गोरखपुर जनपद के कौड़ीराम विकास खंड की ग्राम पंचायत भस्मा के निवासी सोमनाथ पाण्डेय के सुपुत्र डॉ सौरभ पाण्डेय को यह सम्मान उनके द्वारा सामाजिक एवं साहित्यिक क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन हिन्दी अकादमी महाराष्ट्र के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद पाण्डेय के नेतृत्व में किया गया। इस कार्यक्रम में आलोक चौबे का भी काफी योगदान रहा। देश दुनिया के विभिन्न देशों से सम्मान प्राप्त कर चुके डॉ पाण्डेय सर्व धर्म सद्भाव स्थापित करने की दिशा में निरंतर प्रयत्नशील हैं।
उनके द्वारा सभी धर्मों के आराधना स्थल धराधाम इंटरनेशनल को वैश्विक स्तर पर सराहना मिल रही है। सर्वधर्म सद्भाव के क्षेत्र में कार्य कर रही संस्था आज दुनिया के सत्तर से अधिक देशों में कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में डॉ. सौरभ पाण्डेय की इस उपलब्धि पर राजा भाऊ सेठ, विशाताई पराड़कर, राजा भाऊ सेठ, त्रियोगी नारायण पाण्डेय, शाह मुजीब, धरा गवर्नर डॉ. शम्भू पवार, डॉ निक्की शर्मा, डॉ. करिश्मा मानी, सत्य प्रकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।