कु. जिज्ञासा को सम्मानित कर बढ़ाया मनोबल
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_326.html
नागपुर। शहर के सदर में स्थित सेंट जोसेफ कॉन्वेंट की छात्रा कु. जिज्ञासा संजय शेंदे ने अपनी योग्यता का परिचय देते हुए एसएससी की परीक्षा में में 98.4 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल के साथ-साथ अपने माता-पिता तथा शहर का नाम रोशन किया है।
उसकी कामयाबी पर उसका मनोबल बढ़ाने के लिए रुग्ण कल्याण समिति महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अनीशा शेख, ऑल इंडिया कौमी तंजीम नागपुर जिला अध्यक्ष शेख मुख्तार और नंदलाल चौहान सहित अन्य ने मिलकर पेन, नोटबुक पुष्पगुच्छ देकर जिज्ञासा को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया।
