Loading...

नरेंद्र सतीजा को देवदूत सम्मान

                                                 


रक्तदान जनजागरण अभियान 
                                                                                                        

नागपुर। रक्त के बढ़ते अभाव के चलते रक्तदान को प्रोत्साहन देने हेतु वंदे मातरम् रक्तदान महायज्ञ का आयोजन शहर में विभिन्न स्थानों पर किया गया. उद्घाटन समारोह में मंच पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक रवींद्र भुसारी, कलामंच के संस्थापक नरेंद्र सतीजा, देवता लाइफ फाउंडेशन के अध्यक्ष किशोर बावने, सचिव सुधीर बाहेती, नीलिमा बावने, विवेक जुगादे  एवं कस्तूरी बावने उपस्थित थीं. 

रक्तदान महायज्ञ का उद्घाटन नरेंद्र सतीजा के रक्तदान से हुआ. रक्तदान के क्षेत्र में निरंतर सेवाओं हेतु शाल, श्रीफल एवं विशेष देवदूत सम्मान प्रदान कर उनका स्नेहिल सत्कार किया गया. कार्यक्रम में आई एम ए के अध्यक्ष डा संजय देवतले, डा मनीषा राठी, डा अमित समर्थ, नागपुर मेट्रो टूरिस्ट क्लब के अध्यक्ष विभूति कश्यप, आसमंत फाउंडेशन के सचिव डा रवि गिरहे, अरुणा पुरोहित, सारिका पेंडसे आदि की उपस्थिति रही. 

उल्लेखनीय है कि देवता लाईफ फाउंडेशन द्वारा  रक्तदान जनजागरण के उद्देश्य से 2 से 15 अक्टूबर तक विशाल राज्यव्यापी रैली का आयोजन किया जा रहा है जो समूचे महाराष्ट्र का दौरा करेगी.
सम्मान 8861493953706423394
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list