Loading...

गाय के गोबर उत्पाद के शिल्प पर ऑनलाइन कार्यशाला



इंटेक - आर्किटेक्चरल संकुल का आयोजन

नागपुर। इंटेक नागपुर चैप्टर और आर्किटेक्चरल संकुल ने स्वानंद गोविज्ञान के सहयोग से गाय के गोबर उत्पादों के शिल्प पर दो दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया। 

गोबर उत्पादों के अज्ञात और लुप्तप्राय शिल्प पर ध्यान आकर्षित करने के लिए ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित की गयी थी. जिसमें विभिन्न स्कूलों के 100 से अधिक बच्चों और शिक्षकों ने भाग लिया। 

प्रथम दिन स्वानंद गोविज्ञान के संस्थापक जितेंद्र भाकाने द्वारा आयोजित किया गया था, जहां उन्होंने गाय के गोबर से उत्पादों के निर्माण की स्वदेशी पद्धति को वापस लाने और एकीकृत करने के लिए सफल गोशाला के केस स्टडी पर चर्चा की और इन टिकाऊ वस्तुओं के उत्पादन पर प्रकाश डाला, जिससे ज्ञान का प्रसार और युवा पीढ़ी को शिक्षित करना। 

विशेषज्ञों ने कौशल विकास, लघु-स्तरीय व्यवसाय मॉडल विकास और विपणन जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श और चर्चा करने पर जोर दिया। 

समापन दिन एक व्यावहारिक सत्र था, जिसका संचालन स्वानंद गोविज्ञान के सह-संस्थापक डॉ भाग्यश्री भकाने ने किया। प्रतिभागियों को उत्पाद बनाना, लागत लगाना और बेचना सिखाया गया।

कार्यशाला का आयोजन इंटेक, आर्किटेक्चरल संकुल की डॉ. मधुरा राठौड़ और आर. नितिका एस. रामानी ने किया।
समाचार 4212598760287618965
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list