वीएसएसएस ने स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_54.html?m=0
नागपुर। पूरे विश्व के सिंधी समाज का एकमात्र संगठन विश्व सिंधी सेवा संगम महाराष्ट्र टीम ने 15 अगस्त को 75 वा स्वतंत्रता दिवस महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी के अध्यक्षता में हर्षोल्लास से मनाया।
कार्यक्रम अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने विचार प्रकट कर कहा कि देश को आजाद हुए 75 साल हो गए है जिन वीरों ने शहीद होकर हमे आजादी दिलवायी है, आज उन वीरों की शहादत पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि देते हुए आंखे नम हो रही है।
75 वर्षों में देश मे अनेक बदलाव हुए है। देश निरंतर प्रगति कर रहा है। हमे हिंदुस्तानी होने का गौरव है।
इस अवसर पर महाराष्ट्र महिला टीम की अध्यक्ष डॉ हिना मुनियार, कार्याध्यष डॉ भाग्यश्री खेमचन्दानी, महासचिव सुनीता जेसवानी और कार्यकारी सचिव साक्षी थारवानी, सचिव विद्या बाखरू, अनिता नागवानी, मुस्कान ठाकुर, गीता चावला, रश्मि मोहनानी और महाराष्ट्र युवा टीम अध्यक्ष रीथ रूपानी, कार्याध्यक्ष डॉ रिचा सुगंध और उपाध्यक्ष निशिता ठाकुर ने भी इस अवसर पर झंडे को सलामी देकर विचार प्रकट कर उपस्थित बच्चों को चॉकलेट और मिठाई देकर बच्चों को देश की आजादी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जिसे सुन सभी बच्चे भावुक हो उठे।
कार्यक्रम का कुशलता से संचालन डॉ रिचा सुगंध ने किया, आभार प्रदर्शन सुनीता जेसवानी ने किया अंत मे प्रसाद वितरण किया गया।