किशोर कुमार के गानों का हुआ 'जश्न'
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_40.html?m=0
नागपुर। मुसाफिर हूं यारो, ओ मांझी रे, एक मैं और एक तू, ओ मेरे राजा, जैसे गीतों को जाने-माने गायक किशोर कुमार ने अपनी आवाज से लोकों के दिल में उतारा है ।
ऐसेही कुछ चुनिंदा लोकप्रिय गीतों का 'जश्न' गायकों द्वारा मनाया गया और किशोर कुमार को श्रद्धांजलि दी गयी ।हनी बीट्स म्यूजिकल द्वारा प्रस्तुत लोकप्रिय गायक किशोर कुमार ने गाये लोकप्रिय गीतों का कार्यक्रम 'जश्न-ए-किशोर - भाग 1' रविवार को प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम की कल्पना एंथनी नायडू ने की थी और इसकी मेजबानी तुषार रंगारी ने की थी। एंथनी नायडू के फेसबुक पेज पर इस कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। एम. ए. रज्जाक ने मंच संचालन किया।
नागपुर के संगीत क्षेत्र किशोर कुमार के सुपरिचित गायक अनूप कुमार ने कोई हमदम ना रहा, काहे पैसे पे जैसे गाने गाकर किशोर कुमार की यादें ताजा कीं।
श्रीकांत सप्रे, आनंद राज आनंद, श्याम चिलटे, अर्चना, सुधीर भोंगडे, निकोलस पीटर और विजय गायधने जैसे गायकोंने आते जाते हैं खूबसूरत, दिलबर मेरे, शीशे की उमर, मेरे नैना सावन भादो, मेरे दिल ने तडप के, कहा तक ये मन को जैसे मधुर गीतों की प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीता।
इस कार्यक्रम को फेसबुक प्रशंसकों से जबरदस्त प्रतिसाद मिला।
रविवार की शाम गायकों ने श्रोताओं के पसंदीदा गायक के गीतों की प्रस्तुति देकर मधुर बना दिया। लाइव स्ट्रीमिंग के लिए प्रसन्ना का सहकार्य मिला ।