Loading...

राष्ट्रवादी जीवलग का किया शुभारंभ


नागपुर। उपमुख्यमंत्री अजीतदादा पवार के जन्मदिन के अवसर पर सांसद सुप्रियताई सुले की संकल्पना और पहल पर राष्ट्रवादी वेल्फेअर ट्रस्ट की ओर से कोरोना के दौरान अनाथ बच्चों के लिए "राष्ट्रवादी जीवलग" का शुभारंभ किया है। 

इस पहल का उद्देश्य कोविड अनाथों के साथ अपनेपन के संबंध स्थापित करना और सामाजिक प्रतिबद्धता के रूप में उनकी जिम्मेदारी को स्वीकार करना है। इस पहल के समर्थन में 3 अगस्त को आशाकिरण बालगृह मसाळा कामठी रोड नागपूर इस जगह शहर अध्यक्ष दुनेश्र्वर पेठे के मार्गदर्शन मे राष्ट्रवादी युवती काँग्रेस की ओर से कोरोना काल में अपने माता-पिता को खोने वाली बच्चियों को विशेष प्रमाण पत्र दिया गया. 

इस पहल को आज शहर भर से लगभग 15 कोविड अनाथों के पास जाकर विशेष प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर कार्यक्रम किया गया।इसके तहत राष्ट्रवादी युवती काँग्रेस लड़कियों की मदद के लिए हमेशा सक्रिय रहेगी।

राष्ट्रवादी युवती काँग्रेस की शहर अध्यक्ष पूनम रेवतकर के साथ युवती पदाधिकारी बबीता मांडवकर, पायल मौंदेकर, योगिता ठाकरे, सुषमा कांबले, निकिता राजपूत, सोनल रेवतकर के साथ-साथ 

राकांपा प्रवक्ता नूतन रेवतकर, युवक अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, उत्तर विभाग के अध्यक्ष महेंद्र भांगे, कार्यकारी अध्यक्ष सुनील लांजेवार, अनिल बोकड़े, प्रणय जांभूळकर, मिलिंद आगरे, विलास मालके, प्रवीण पाटिल, अरुण गायकवाड़, विश्वजीत सावडीया मौजूद थे। 

सभी पदाधिकारियों ने बालगृह में छात्राओं के साथ कुछ समय व्यतीत किया और  उन्हे सेनेटाइजर, सैनिटरी नैपकिन, बिस्कुट, फल और युवती पदाधिकारी ने कुछ नगदी बालगृह को दी.
      
समाचार 2276456282926674766
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list