समाजसेवक सुरेन्द्र मेश्राम को किया सम्मानित
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_42.html
टेका, उत्तर नागपुर में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में आयोजक नावेद आजमी, इंडिया फैक्ट के न्यूज़ मुख्य संपादक।
मुख्य अतिथि शब्बीर अहमद विद्रोही राष्ट्रीय अध्यक्ष - राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक विभाग। प्यारे जिया खान अध्यक्ष, ताजाबाद दरगाह कमेटी। मुख्तार शेख, पोलिस निरीक्षक, नंदनवन पुलिस स्टेशन के उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
1999 के भारत पाकिस्तान कारगिल युध्द लडने वाले वीर योद्धा सुभेदार मेजर पवन लाथोरिया तथा समाज के लिए उत्कृष्ट समाजसेवा प्रदान करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता एंव कोरोना योद्धा सुरेन्द्र जे. मेश्राम सोमलवार ज्यु.कॉलेज, रामदासपेठ, नागपुर में कार्यरत तथा पत्रकार, पुलिस अधिकारी,10 वी 12 में 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह सम्मान पत्र फुलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।
उत्तर नागपुर, इंदोरा शिवसेना, प्रभाग प्रमुख अरविंद नानगावे उपस्थित राष्ट्रपाल गजभिये इस कार्यक्रम में सुरेन्द्र मेश्राम को शाल तथा फुलों का गुलदस्ता देकर उनके कार्य की सराहना करते हुए सन्मानित किया।