मुंडले इंग्लिश मिडीयम स्कूल में मनाई आजादी की 75 वी वर्षगांठ
https://www.zeromilepress.com/2021/08/75_16.html
नागपुर। दी. ब्लाईंड रिलीफ असोसिएशन नागपुर द्वारा संचालित मुंडले इंग्लिश मिडीयम स्कूल में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिन - आजादी की 75 वी वर्षगांठ सामाजिक दूरी को बरकरार रखते हुए आनंदपूर्ण वातावरण में मनाया गया।
इस पावन अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष स्थान पर टोक्यो ओलंपिक्स 2020 टेबल टेनिस के विपंच मंगेश मोपकर सर थे। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के अध्यक्ष मकरंद पांढरीपांडे सर द्वारा तिरंगा फहराकर सामुहिक राष्ट्रगान से हुई।
उसके बाद मराठी में सान्वी नन्दद्रुकर अंग्रेजी में आरव कत्राणी हिंदी में आदित्री ठावरे तथा संस्कृत में प्राणदा चंद्रायण द्वारा भाषण प्रस्तुत किए। स्कूल के छात्र श्रीपाद कानेटकर तथा स्वरा लष्करे द्वारा योगासन प्रस्तुतिकरण हुआ।
उसके उपरांत देशभक्ति पर गीत का सुमधुर सादरीकरण हुआ। कार्यक्रम का संचालन स्कूल की छात्रा चारूल दुबे द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंतिम दौर में वंदेमातरम गीत गान हुआ। श्री. मोपकर सर ने अपने अनुभवों को अध्यापकों से बाँटा।
कार्यक्रम में स्कूल के अध्यक्ष मकरंद पांढरीपांडे सर, व्यवस्थापन कमेटी सचिव नागेश काणगे सर, सहायक सचिव गजानन रानडे तथा स्कूल की मुख्याध्यापिका डाॅ.रूपाली हिंगवे, प्राथमिक विभाग मुख्याध्यापिका सौ मेघा पाध्ये सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित थे।