Loading...

आरिणी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा स्वतंत्रता दिवस का अमृत महोत्सव मनाया गया


आरिणी सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संस्था द्वारा  फेसबुक लाइव पर आजादी के अमृत महोत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ संस्था की अध्यक्ष डॉ मीनू पाण्डेय द्वारा दिए गए स्वागत भाषण से हुआ। 

फिर स्वरचित देशभक्ति गीतों को शोभा रानी तिवारी, दुर्गारानी श्रीवास्तव, सुनीता शर्मा सिद्धि, हेमा जैन, डॉ भंवर छाया मालविका, रंजना शर्मा सुमन, वीणा त्रिवेदी, गायत्री ठाकुर, डाॅ सुधा चौहान  राज, वनिता एकबोटे, चंद्रकला भागीरथी, डॉ अंजुल कंसल कनुप्रिया और सुषमा मोघे द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसका संयोजन राजेन्द्र यादव ने किया। देशभक्ति पैरोडी गीत की सुमधुर प्रस्तुति प्रेक्षा सक्सेना द्वारा दी गई।

देशभक्ति से ओतप्रोत नाटिका का आनलाइन मंचन डॉ रंजना शर्मा द्वारा करने के पश्चात, देशभक्ति गीतों पर बाल कलाकारों रत्नमणिका सिंह, शर्वरी चौधरी, अंशिका गुप्ता, माही गुप्ता एवं अनन्या सिंह द्वारा  मोहक नृत्यांज्जलि की प्रस्तुतियां दी गईं।

इसके पश्चात देशभक्ति फिल्मी गीतों की प्रस्तुतियां रेनुका सिंह, डाॅ रंजना शर्मा, सानू सम्राट, नरेंद्र कौशल, जूली राठौर, प्रमिला झरबडे, सुषमा व्यास राजनिधि एवं डॉ मीनू पाण्डेय नयन द्वारा दी गई। इस कार्यक्रम का संयोजन रचना श्रीवास्तव ने किया। 

इसके पश्चात देशभक्ति क्षेत्रीय गीतों की प्रस्तुतियां डॉ रेनू खरे, कुँवर राजेन्द्र यादव, सुसंस्कृति सिंह एवं हंसा श्रीवास्तव एवं शिव कुमार गुप्त  द्वारा दी गई।

इसके पश्चात राजेंद्र सक्सेना ने स्वरचित देशभक्ति गीत के संग शानदार वक्तव्य दिया। अतिथीय उद्वोधन संस्था के संरक्षक अनिल कुलश्रेष्ठ, सिंगापुर द्वारा देने के पश्चात आभार सुषमा व्यास राजनिधि द्वारा प्रकट किया गया। देश विदेश से कई लोग इस कार्यक्रम को देखने के लिए आनलाइन उपस्थित रहे।
समाचार 6209507708497904600
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list