हिन्दी महिला समिति का भव्य रंगीलो सावन उत्सव संपन्न
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_46.html
नागपुर। हिन्दी महिला समिति के तत्वावधान में सतरंगी सावन उत्सव का आॅन लाईन आयोजन पूरी भव्यता से संपन्न हुआ। प्रमुख अतिथि पांडिचेरी की वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती सुवर्ण ज्योति तथा श्रीमती साधना गुप्ता थीं।
कार्यक्रम का आगाज आये हो तुम मेघ धरा पे करे तुम्हारा हम अभिनंदन, हाथों में अक्षत दीप लिए हल्दी कुंकुम पुष्प लिए करे तुम्हारा हम - अभिवादन- प्रकृति ने हरी पहनी - चुनरिया झरनों ने संगीत सुनाया, आओ तुम त्यौहार की भांति आंके लगो ऋतुराज की भांति, अध्यक्षा रति चौबे ने इन पंक्तियों से उद्धबोधन के साथ प्रमुख अतिथि का तथा कार्याध्यक्ष चित्रा गुप्ता ने विशेष अतिथि का परिचय दिया।
उपाध्यक्ष सुजाता दुबे की उपस्थिति प्रेरक रही। हिन्दी महिला समिति की साहित्य मंत्री व. साहित्यकार हेमलता मिश्र "मानवी" ने अपने गरिमामय साहित्यिक लहजे से मनोरंजक एवं लाजवाब संचालन किया और पटल को अनवरत बाँधे रखा।
उपाध्यक्ष रेखा पांडेय ने गूगल मीट को सफलता पूर्वक होस्ट किया। डाॅ शीला भार्गव की सरस्वती वंदना तथा शशि भार्गव की प्रकृति वंदना से सावन उत्सव का आरंभ हुआ। हंसा बेन के शंखनाद से पटल का साहित्य आगाज हुआ।
मधुबाला श्रीवास्तव, मीरा जोगलेकर, पुष्पा पांडे, सरोज गर्ग, कविता परिहार, आरती पाटील, रति चौबे, हेमलता मिश्र तथा अतिथिद्वय ने सावन गीतों कजरी ठुमरी से समा बाँध दिया। रश्मि मिश्रा मीना तिवारी, शिल्पा तिवारी, गुंजन तिवारी, किरण हटवार इत्यादि ने अपने मोहक नृत्यों से बहुत वाहवाही बटोरी। बड़ी संख्या में पटल पर उपस्थित सखियों विशेष कर सुषमा अग्रवाल की टिप्पणियों ने आयोजन को सकारात्मकता दी।
सावन सुंदरी प्रतियोगिता के लिए खूबसूरती से सजी - संवरी सखियों ने संचालिका तथा अतिथियों द्वारा पूछे गये प्रश्नों के सटीक उत्तर दिए। मीना तिवारी प्रथम रश्मि मिश्रा द्वितीय और शिल्पा तिवारी तृतीय रहीं। अंत में चित्रा तूर ने कृतज्ञता ज्ञापन किया तथा संचालिका द्वारा समापन की घोषणा के साथ हिन्दी महिला समिति का सतरंगी सावन उत्सव संपन्न हुआ। अतिथियों ने आयोजन की भूरि - भूरि सराहना की।