पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस से रानी ढवले ने किन्नर समाज के मुद्दों पर की चर्चा
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_90.html
नागपुर। आज किन्नर विकास बहुउद्देशीय सामाजिक संगठन की अध्यक्ष रानी ताई ढवले ने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की और किन्नर समुदाय के सामने आ रहे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
पूर्व मुख्यमंत्री ने उनकी बात सुनी और तत्काल मदद का वादा किया।
इस अवसर पर नगरसेविक श्रीमती विशाखा ताई मोहोड, किन्नर समाज के लिए कार्यरत श्रीमती श्रद्धा जोशी के साथ-साथ संस्था की सचिव राशि कोचे भी उपस्थित थीं।