महापौर ने किया शहीदों के परिवारो को सम्मानित
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_5.html?m=0
नागपुर। 9 आँगस्ट क्रांती दिन के पावन अवसर पर शहिदो के सम्मानार्थ शहिद चौक स्थित शहिद स्मारक पर भाजपा भगवान महावीर - चितेंश्वर वार्ड के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नागपुर नगरी के प्रथम नागरिक महापौर दयाशकंर तिवारी द्वारा 1947 पुर्व आजादी के आदोंलन मे अपने प्राणो की आहुती व बलिदान देने वाले वीर शहिदो के परिवार को सम्मानित किया गया।
महापौर द्वारा शहिदो के सम्मानार्थ अपने उद्बोधन मे कहा की शहिद शकंर दाजीबा महल्ले इनको उमर के अठरावें वर्ष के आयु में उनके जन्मदिन के दिन रात बारह बजे के बाद फासी पर लटकाया गया था। उन्होने अपने युवा अवस्था मे नवाबपुरा पोलिस चौकी पर तैनात अग्रेंज अधिकारी की हत्या कर शस्त्र लुटकर अग्रेंजो के द्वारा स्थापित पोलिस चौकी को अपने हाथो से जला कर नष्ट कर दिया था।
उस गुनाह के एवज मे शकंर दाजीबा महल्ले को अग्रेंजो ने अठराह वर्ष के उमर मे फांसी पर लटका दिया था। उसी प्रकार स्वतंत्र संग्राम सेनानी स्व पन्नालाल देवडिया एव स्व विध्यावती देवडीया इनहोने भी स्वतत्रंता आदोंलन संग्राम आदोंलन मे भाग लिया एव अपने जीवन के कही वर्ष जेल मे बिताये। आजादी के बाद 1962 मे हुये भारत पाक युध्द के दौरान उन्होने अपने सारे स्वर्ण आभुषण ( 67 तोला) भारतीय सुरक्षा कोष मे दान दे दिये थे।
इस कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि सोना चांदी असोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमारजी गुप्ता, उपमहापौर मनिषा धावडे, ओरोग्य सभापति सजंय महाजन, मध्य मडंल भाजपा अध्यक्ष किशोर पलादुरकर, झोन सभापती श्रध्दाताई पाठक, नगरसेविका वदंनाताई यगंटवार, सुमत लल्ला जैन, दशरथ मस्के उपस्थित थे.कार्यक्रम के सयोंजन एव सचालंन वार्ड अध्यक्ष बाला पलसापुरे ने किया।
आभार प्रदर्शन नैनेश पौनिकर ने किया। प्रकाश शेडें, जिवन पराते, गौरीशकंर खापेकर, नितीन इटनकर, चद्रकांत वाघ, सचिन छाडी, सजंय टक्कामोरे, अतुल मोदी, पवन माढंलकर, पवन महाकालकर, मेढेंकर, सुमित पिजंरकर, विशाल जैन, पकंज कुकसे, प्रमोद वर्धेवार, महिला पदाधिकारी अम्रुता येललकार, शिल्पा छाडी, रजनी जैन, सुनैना सोनी इनके प्रयासो से कार्यक्रम आयोजित किया गया।
