'केजी से पीजी टीचर्स स्पेशल' ने दर्शकोंकी वाहवाही बटोरी
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_95.html?m=0
नागपुर। अशफाक शेख ने प्रसिद्ध गीत 'शिरडी वाले साईं बाबा' से गायन कार्यक्रम 'केजी से पीजी टीचर्स स्पेशल' की शुरुआत की। इस वर्चुअल प्रोग्राम ने शुरू से ही दर्शकों को प्रभावित किया और ऊनकी वाहवाही बटोरी।
इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन स्वावरधारा म्यूजिकल ग्रुप द्वारा किया गया था। डॉ. धनंजय वेळुकर ने 'तुम अगर साथ देने का', डॉ. अरविंद काळे ने 'सोचेंगे तुम्हें प्यार करे के नहीं', चंद्रशेखर इंगळे ने 'अकेले है चले आओ', विजया वैद्य ने 'गली में आज चांद निकला' की प्रस्तुति दी।
पूनम डोंगरे की 'तूने ओ रंगिले', डॉ. विभा भुसारी ने 'आओ तुम्हें चंद', नितिन भोले ने 'मधुबन खुशबू देता है', नीलिमा कदम ने 'दिल तो है दिल', मीनल ताजनेकर ने 'सौ साल पहले', मकरंद बक्षी ने 'दीवानो से ये मत' प्रमोद अंधारे इनहोने "तुम से अछा कोण है दिलो जिगर" की प्रस्तुति दी।
अतिथि गायिका के रूप में गायिका परिणीता मातूरकर और एमएस एथलेटिक्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. प्रो शरद सूर्यवंशी की भी प्रमुख उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का आयोजन प्रमोद अंधारे ने किया और सूत्रसंचालन गायक प्रवीण भिवगड़े ने किया। इस कार्यक्रम को शिव इवेंट स्टूडियो से फेसबुक पर लाइव-स्ट्रीम किया गया था।
