गायकों ने दिशा दिया 'हम किससे कम नहीं'
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_52.html?m=0
नागपुर। हरहुन्नरी जाने-माने गायक मो. रफी द्वारा गाये गये लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर गायकों ने फेसबुक दर्शकों के सामने 'हम किससे कम नहीं' ये दिखा दिया। इस इवेंट को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स म्यूजिकल ग्रुप ने शनिवार को 'हम किससे कम नहीं' इस संगीत कार्यक्रम को प्रस्तुत किया। गायक मनीष पाटिल उस कार्यक्रम के आयोजक थे, जिसे सांस्कृतिक उत्सव लॉन, दाभा में स्टूडियो से फेसबुक पर लाइव किया गया ।
मनीष पाटिल के साथ अशोक बागुल, प्रवीण भिवगड़े, भगवान लोनारे, सिद्धार्थ कोछे और सूरज शर्मा ने विभिन्न गीतों की प्रस्तुति दी।
सूरज ने 'शिरडीवाले साईं बाबा' गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की और भक्तिमय माहौल बनाया। उसके बाद प्रवीण ने लिखे जो खत तुझे, तू इस तरह से, बड़ी दूर से आए है जैसे गानों पर परफॉर्म कर दर्शकों का मनोरंजन किया। सिद्धार्थ ने अपनी आँखों में, आज की रात, जबकि भागवान ने तेरी गलियों में, आने से उनके, जैसे गीत गाए।
मनीष और सूरज ने मिलकर जानू तेरी जान, यादों की बारात जैसे गानों पर परफॉर्म कर रफी को श्रद्धांजलि दी। अशोक बागुल ने चाहुंगा मैं तुझे, पत्थर के सनम, गम उठाने के लिए जैसे एक के बाद बेहतरीन गीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम का समापन किया।
