रजनीगंधा के गायकों ने प्रस्तुत किये 'रफी के नगमें'
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_87.html?m=0
नागपुर। रजनीगंधा म्यूजिक अनलिमिटेड के गायकों ने 'रफी के नगमें' पर प्रस्तुति दी और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पण की। फेसबुक श्रोताओं का इस कार्यक्रम शानदार प्रतिसाद मिला।
रजनीगंधा म्यूजिक अनलिमिटेड ने शनिवार की शाम संगीतमय कार्यक्रम 'रफी के नगमें' का आयोजन किया। इस कार्यक्रम की परिकल्पना विजय गायधने ने की थी और इसका आयोजन परिणीता मातुरकर ने किया था। सलाहकार प्रशांत मानकर थे।
गोल्डन कपल के नाम से मशहूर सुहास और अर्चना अंबुलकर ने खास मेहमान के तौर पर इस कार्यक्रम में शिरकत की। ऐसे ही संगीतमय माहौल में अर्चना अंबुलकर का जन्मदिन मनाया गया।
अनुराधा पाटिल, मृणाल ताम्हण, जया धाबेकर, नितिन भोले, प्रमोद सिंह गौतम, विजय पांडे, एम. वी पारधे, अशफाक शेख, सचिन म्हसकर और पंकज जोशी ने विभिन्न गीतों की प्रस्तुति दी।
उसमें सुख के सब साथी, हम तुम से जुदा हो, रुठे हुए ख्वाबो, केखुदी में सनम, गुलाबी आंखे, ओ हसिना जुल्फोवाली, आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे आदि गीत शामिल थे। परिणीता मातुरकर ने सह-गायकों के साथ रिमजिम के गीत, वादा कर ले साजना जैसे मधुर गीतों का प्रदर्शन किया और दर्शकों को संगीतमय दावत दी। कार्यक्रम का समापन दर्द ए दिल गीत से पंकज जोशी ने किया।
