अचो त सावण मल्हायूं में कंचन को मिला सावन के रानी का ताज
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_552.html
सिंधुड़ी सहेली मंच का आयोजन में कशिश बनी सावन की मोरनी
नागपुर। सिंधुडी़ सहेली मंच नागपुर द्वारा होटल हेड-क्वार्टर में तीज का रंगारंग कार्यक्रम धूम-धाम से मनाया गया। अध्यक्ष कंचन जग्यासी ने मुख्य अतिथि ज्योति सच्चानी का शॉल श्रीफल से स्वागत किया। भारतीय संस्कृति व धर्म की रक्षा के लिए त्योहारों का महत्व व नई पीढ़ी में तीज त्यौहारो को किस प्रकार मना कर अपनी धरोहर की रक्षा करना अध्यक्षा कंचन जग्यासी ने प्रस्तावना भाषण में समझाया।
मनमोहक नृत्य नाटक तीज त्योहारों पर आधारित प्रस्तुत की गई, सभी प्रस्तुति करने वाली महिलाओं को सिंधुड़ी सहेली मंच, लाडो बुटीक व सच्चानी परिवार द्वारा पुरस्कृत किया गया। संस्थापक अध्यक्षा ईश्वरी डेंबला, जनरल सेक्रेटरी मंजू कुंगवानी, पैट्रन रत्ना कुकरेजा, कोषाध्यक्षा दीप्ति वासवानी ने सावन की रानी कंचन जाग्यासी को ताज पहनाकर पुरस्कृत किया।
सोनिया को सावन की मलिका व कशिश सच्चानी को सावन की मोरनी घोषित किया गया। रेड क्वीन लक्षिता, बेस्ट ड्रेस काजल गुरबक्सनी, सादगी की रानी कंचन भोजवानी को घोषित किया गया। करिश्मा गलानी ने हिंदू धर्म की रक्षा हेतु सबसे संकल्प कराया।
कार्यक्रम सफलतार्थ मोनिका मेठवानी, कोमल, अपर्णा जग्यासी, कशिश सचानी, रोमा बेलानी, रेखा संतवानी, सिमरन मिहानी, भूमि जशनानी, करिश्मा मोटवानी ग्रूप ने कार्यक्रम को सफल बनाने का अथक प्रयास किया। सफल मंच संचालन मीता जग्यासी व मिस इंडिया सौम्या मंगलानी ने किया।


