ऑस्कर सांस्कृतिक महोत्सव में शहर के 15 गायक देंगे मुकेश को श्रध्दांजली
https://www.zeromilepress.com/2021/08/15_26.html
नागपुर। 27अगस्त को दोपहर 11:30 बजेऑस्कर सांस्कृतिक संगीत कलावंत अकादमी नागपूर द्वारा त्रैमासिक सांस्कृतिक संगीत समारोह का तिसरा कार्यक्रम अमृत भवन, सिताबर्डी नागपूर मे संपन्न होने जा रहा है।
पिछले दो साल से कोविड संक्रमण की वजह से कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम पुर्णतः बंद होने की वजह से शहर के ऑर्केस्ट्रा, सुगम संगीत क्षेत्र बेरोजगार है। ऐसे मे कलाकारों के कल्याण के लिये स्थापीत हुयी ऑस्कर संस्था का 12 नवंबर को अपना वर्धापन दिन मना रही है तब तक चलने वाले सांस्कृतिक समारोह में हर प्रकार के कार्यक्रम ऑस्कर द्वारा प्रस्तुत किये जायेंगे। पार्श्वगायक स्व. मुकेशचंद्र माथुर के पुण्यतीथी के अवसर पर यह कार्यक्रम की संकल्पना मशहूर संगीत संयोजक श्री.पंकज सिंह की है।
इस कार्यक्रम मे शहर के कुल 25 गायक वादक हिस्सा लेंगे, कार्यक्रम मे प्रवेश विनामूल्य है, इसलिये संस्था के अध्यक्ष पी. कुमार ने आवाहन किया है, इस कार्यक्रम का आनंद लेने के लिये ज्यादा से ज्यादा संख्या मे श्रोताओ को आना चाहिए , कलाकारों के मदत के लिये दानदाता भी इस कार्यक्रम के माध्यम से अपना योगदान दे सकते हैं।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये, ऑस्कर सांस्कृतिक संगीत कलावंत अकादमी के सलाहाकार, ज्येष्ठ कलावंत विजयजी किर्तने, अब्दुल जहीरभाई, सुप्रसिद्ध मंच संचालक प्रमोद देशमुख , संस्था के अध्यक्ष पी.कुमार, उपाध्यक्ष, राजू व्यास, कोषाध्यक्ष, प्रशांत खडसे, सचिव रिनेश जाणे, सहसचिव, शेखर शामकुवर, संदस्य राजू गजभिये, संगीता गावंडे अथक प्रयास कर रहे है।
