पिंक कर्व्स का जश्न ए तीज
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_805.html
सिंधी संस्कृति महान : काजल आसुदानी
नागपुर। हरियाली तीज के पावन अवसर पर 'जश्न ए तीज' का पिंक कर्व्स द्वारा नियमों के अनुसार आयोजन किया गया। पिंक कर्व्स की मेंटर काजल आसुदानी ने सभी को तीज की बधाई देते हुए सिंधी संस्कृति महान संस्कृति पर अपने विचार व्यक्त किये तथा सिंधी समाज में सिंधी त्योहार का महत्त्व बताया। विशेष तौर पर रैम्प वॉक व सिंधी इंट्रोडक्शन पर महिलाओं का विशेष उत्साह नजर आया।
महिलाओं ने शब्द पहचानो, हाऊसी जैसे कार्यक्रम में बड़ चढ़कर हिस्सा लिया। मंच संचालन निशा चावला ने करते हुए कहा कि हम वो सिंधी है जो मेहनती, खुदार, मददगार और सिंधी बोलने पर गर्व करने वाले है। बेस्ट ड्रेस का पुरस्कार शिवानी रामचंदानी और बेस्ट इंट्रो दिव्या गजरानी को मनीषा बेलानी को मिला।
अन्य प्रतियोगिता में महक हेमनानी, सायशा कमलानी, कोमल गाजरानी, रश्मि गाजरनी, आयुशी टेकचंदानी, सेजल टेकचंदानी, नीतू धामेजा, पूजा मंघवानी, मुस्कान आसुदानी, साक्षी गाजरानी, हेमा चावला, सरिता बेलानी, हीर आसुदानी, वान्या लुला ने कामयाबी हासिल की। सभी प्रतिस्पर्धियों को मेंटर काजल आसुदानी व निशा चावला के हस्ते पुरस्कार वितरित किया गया। शोभा भाग्या, मीना गजरानी, रेखा आसुदानी, विनीता चैनानी, संगीता मंघरानी की विशेष उपस्थिति रही।

