बाल कविता संग्रह 'स्नेहल की प्रतिभा' का लोकापर्ण समारोह
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_559.html?m=0
नागपुर। कृष्णकुमार द्विवेदी द्वारा लिखित बाल कविता संग्रह 'स्नेहल की प्रतिभा' का लोकपर्ण महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा सभा, शंकर नगर, नागपुर के शेवालकर सभागृह में 21अगस्त को दोपहर 2.30 बजे महापौर दयाशंकर तिवारी के करकमलो से किया जाएगा।
मुख्य अतिथि अजय पाटील अध्यक्ष महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा सभा नागपुर व कार्यक्रम अध्यक्ष अतिथि डॉ. मनोज पाण्डेय हिन्दी विभागाध्यक्ष नागपुर विश्वविद्यालय उपस्थित रहेंगे।
पत्रिका 'दिवान मेरा' के संपादक शैलेश शशि वर्धन, शर्मा, नरेंद्र परिहार तथा द्विवेदी मित्र परिवार की ओर से कार्यकर्म में उपस्थित रहने का अनुरोध हैं