उभरते सितारे : वतन के नाम...
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_990.html?m=0
नवोदित बाल कलाकारों ने मधुर गीतों का किया सफ़र तय
नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन का उपक्रम उभरते सितारे, जिसमें नवोदित बाल कलाकारों ने वर्चुअल पटल पर वतन के नाम मधुर गीतों का सफ़र तय किया. जिसकी शुरुआत कु. किमया नन्हई ने 'मेरा देश मेरा मुल्क', आर्यन डोंगरे ने 'संदेसे आते हैं'.. गाकर की, जिसमें लाजरी भूरे, राम बागल, जियान आहुजा, आराध्या चेलानी, रौनक रूंगटा, शाश्वत गजभिए, अनन्या सोनी, वंशिका नाईक ने बहुत बढ़िया गीतों की प्रस्तुति दी।
खुशी आटे, रौनक रूंगटा और किमया नन्हई ने स्वतंत्रता दिवस पर विशेष चित्रकारी की। इन सभी नवोदित कलाकारों को रमेश अय्यर, मीरा शर्मा, सीमा लुहा, मिनाक्षी केसरवानी, कृष्णा कपूर, वैशाली मदारे, डॉ. करूणा आटे, ज्ञानेश्वरी पाटील, बाबा खान, घनश्याम नन्हई, महेंद्र आगरकर, संतोष बुधराजा, प्रदीप सोनी, अलका रूंगटा, प्रोफेसर लिपिका चक्रवर्ती ने बहुत सराहना की। कार्यक्रम का संचालन युवराज चौधरी ने किया।