शिक्षाविद् चेतराम लालवानी की स्मृति में वैदिक गणित प्रतियोगिता
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_585.html
नागपुर। भारतीय ज्ञान मंच द्वारा प्रख्यात शिक्षाविद् चेतराम लालवानी की स्मृति में वैदिक गणित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. यह प्रतियोगिता 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर आयोजित की जाएगी. 5 वीं कक्षा से 10 वीं कक्षा तक के स्कूली छात्रों के लिये आयोजित प्रतियोगिता ऑनलाइन है और छात्रों को इसे अपने मोबाइल पर ही करना है. प्रतियोगिता के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं है.
प्रतियोगिता से पहले वैदिक गणित पढ़ाया जाएगा, इसलिए छात्रों को स्वयं कुछ भी तैयार करने की आवश्यकता नहीं है. उन्हें जो कुछ भी सिखाया जाएगा, उससे ही सवाल पूछे जाएंगे. विजेताओं को नकद पुरस्कार प्रदान किया जायेगा. भाग लेने के लिए इच्छुक अपना नाम, कक्षा, स्कूल का नाम और शहर 9404183742 पर व्हाट्सएप्प द्वारा भेज सकते हैं.
