Loading...

दीक्षाभूमि में कोरोना जांच - वैक्सीन शिविर को प्रतिसाद


नागपुर। डॉ. आंबेडकर स्मारक समिति एवं मनपा लक्ष्मीनगर झोन  की ओर से दीक्षाभूमि में कोरोना जाँच तथा वैक्सीन शिविर  को काफी अच्छा प्रतिसाद मिल रहा हैं. शिविर का शुभारंभ डॉ बाबासाहेब आंबेडकर स्मारक समिति के अध्यक्ष भदंत आर्य नागार्जुन सुरई ससई के हाथों समिति सचिव डॉ. सुधीर फुलझले, एन. आर. सुटे, विलास गजघाटे, अधि. आनंद फुलझेले की उपस्थिति में हुआ. 

यहाँ न केवल कोरोना महामारी को मात देने के लिये वैक्सीन दी जा रही हैं बल्कि कर्मचारियों की कोरोना की टेस्ट भी की जा रही हैं. आंबेडकर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. भुवनेश्वरी मेहेर, उप प्राचार्य व वेक्सीन सेंटर के समन्वयक डॉ. अरविंद जोशी, लक्ष्मीनगर झोन के सहायक आयुक्त गणेश राठोड, उपधीक्षक  धनजंय जाधव, झोनल वैधकीय अधिकारी डॉ. सुनील कांबले, वैधकीय अधिकारी डॉ. सरोज कुथे का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा हैं. 

मेडिकल ऑफिसर डॉ .सरोज कुथे ने जानकारी दी कि शिविर में लगभग 5000 लोगों वैक्सीन दी जा चुकी हैं. 225 कर्मचारियों की आरपीटीसीआर जांच की गयी. मनपा स्टाफ अश्विन वासनिक, अंकित वैद्य, पौर्णिमा सहारे, चेतना भगत, डिंपल, अनीश, मंगला पचारे, मोनाली जॉभूलकर, पियूष वाघमारे  शिविर को सफल बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं.

स्वास्थ्य 862979511190370648
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list