गो ग्रीन गो नीम अभियान : एक लाख नीम के पेड़ लगाने लिया संकल्प
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_73.html
नागपुर। आदित्य अनघा मल्टी स्टेट क्रेडिट को ऑप सोसायटी की ओर से गो ग्रीन गो नीम इस अभियान के अंतर्गत एक लाख नीम के पेड़ संपूर्ण नागपुर शहर में लगाने का संकल्प लिया गया।
इसी के तहत रविवार दिनांक 9 जुलाई को सुबह 9 बजे आधार नगरी वर्धा रोड में 2000 नीम के पेड़ लगाएं गए।इस अवसर पर महाराष्ट्र राज्य के पूर्व मंत्री श्री राजकुमार बडोले,अखिल भारतीय मराठी नाट्य परिषद के अध्यक्ष नरेश गड़ेकर,बैंक की उपाध्यक्ष अनघा सराफ, समीर सराफ, म्हाडा के माजी सीईओ, बैंक के संचालक विशाल गूरव समेत आदित्य अनघा समूह तथा आधार नगरी के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
प्रास्ताविक दीपक निलांवार ने किया तथा संचालन मोहम्मद सलीम ने किया आभार सीमा शाहस्त्रभोजनी मैडम ने माना।