Loading...

वाघुले एंटरटेनमेंट के कलाकारों का हंगामा


नागपुर। भास्कर वाघुले एंटरटेनमेंट के कलाकारों ने गुरुवार को बॉलीवुड  के सुवर्णयुग की फिल्मों के लोकप्रिय गीतों पर प्रदर्शन करके एक अनोखे कार्यक्रम  का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम की  फेसबुक प्रशंसकों ने खूब सराहना की। 

भास्कर वाघुले एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत गीतों का कार्यक्रम 'हम पांची एक डाल के' का आयोजन गुरुवार को किया गया था। कार्यक्रम की कल्पना भास्कर वाघुले ने की थी और संचालन कृष्ण महादुरे ने किया। संयोजक योगेश परांजपे थे। इस अवसर पर श्रीकांत सप्रे, अजय पतंगे, अंशु बूटी, शैलेश मार्कंडेवार, सचिन रथकांतिवार जैसे गायकों ने विभिन्न गीतों की प्रस्तुति दी।

पहले गाने की शुरुआत अजय पतंगे ने फिल्म अमिर गरीब के किशोर कुमार के गाने आया हू लेके साज से की। उसके बाद भास्कर वाघुले ने मोहम्मद रफी द्वारा गाए गए फिल्म 'मेरे सनम' के गाने 'पुकारता  चला हू मैं' पेश  किया। श्रीकांत सप्रे ने किशोर दा के गीत "लहू के दो रंग" का गीत "चाहिये थोड़ा प्यार" गाया। उसके बाद, शैलेश मार्कंडेवार ने द ट्रेन इस  फिल्म का "गुलाबी आंखे जो तेरी देखी" आरडी बर्मन द्वारा रचित रफी साहब की आवाज में एक गीत प्रस्तुत किया। उसके बाद, गायकों ने "छू कर मेरे मन को ", "मोहब्बत की नहीं जाति", "है अपना दिल तो आवारा", रूप तेरा मस्ताना "कही ना जा आज कहीं मत जा", "होटो से छूंलो तुम" "ओ हंसिनी हंसिनी" गाया। कलाकारों ने  एक के बाद एक बेहतरीन गानों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को चार चाँद लगा दिए।
इस कार्यक्रम प्रसारण बेस स्टुडिओ से प्रसन्न के सहकार्य से हुआ। यह कार्यक्रम भास्कर वाघुले के फेसबुक पेज से लाईव किया गया।

कला 2461134353511973544
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list