विलुप्त होते बाज के बच्चे की बचाई जान
सामाजिक संगठन किंग कोबरा आर्गेनाइजेशन यूथ फोर्स की मार्मिक अपील
नागपुर। सुदामपुरी, उमरेड रोड़, नागपुर में 17 अगस्त दोपहर के वक्त रूद्राक्ष भुते के घर में पेड़ से जख्मी हालत में अंज़ान पक्षी घायल अवस्था में पड़ा मिला था।
सामाजिक संगठन किंग कोबरा आर्गेनाइजेशन यूथ फोर्स के संस्थापक अध्यक्ष अरविंदकुमार रतूड़ी को किसी पक्षी प्रेमी ने फोन द्वारा सूचना देकर घटना की संपूर्ण जानकारी दी। अरविंदकुमार रतूड़ी तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गए और उन्होंने पशु प्रेमी पोलीस अधिकारी विश्वजीत उके को तुरंत घटना स्थल पर बुलाया तथा उस घायल पक्षी का निरीक्षण किया।तो पता चला कि वो एक विलुप्त होते बाज का बच्चा है और पेड़ पर लटकते हुए जानलेवा नायलाॅन मांझे से घायल हो गया है। उसके पंख और पंजे घायल हो गए थे।
इन्होंने समय बर्बाद न करते हुए तुरंत ही उस नन्ही जान का रेस्क्यू ऑपरेशन करते हुए उसकी जान बचाते हुए अपने मानवतावादी कार्य का दायित्व निभाया।
वो बाज का बच्चा फिलहाल विश्वजीत उके के घर में स्वास्थ्य लाभ ले रहा है। सामाजिक संगठन किंग कोबरा आर्गेनाइजेशन यूथ फोर्स के संस्थापक अध्यक्ष अरविंदकुमार रतूड़ी ने सभी नागरिकों से मार्मिक अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं पर भी मूक प्राणियों की जान को खतरे में है या वो जख्मी हैं तो कृपया इन क्रमांक पर : 9049550854 / 9503069860 हमसे संपर्क करें।