Loading...

ज्येष्ठ मित्र मंडल द्वारा कृष्ण सुदामा की मित्रता का शानदार आयोजन


कृष्ण सुदामा की मित्रता अर्थात भगवान का भक्त से मिलन 

नागपुर। नगर की सुप्रसिध्द सामाजिक तथा सांस्कृतिक संस्था 'ज्येष्ठ मित्र मंडल' के तत्वाधान में फेसबुक व यूटयूब पर 'कृष्ण सुदामा की मित्रता' कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया। सर्वप्रथम प्रार्थना गीत 'मालिक तेरे बंदे हम' विडियो रिकार्डिंग के साथ मंडल द्वारा पुर्व में किये गये कार्यो के फोटोग्राफ भी दिखाये गये। 

पश्चात् मंडल की महिला प्रमुख व कुशल मंच संचालिका संगीता दलवानी का आगमन हुआ व उन्होनें अध्यक्ष महोदय से आज के अतिथियों का स्वागत करने हेतु आग्रह किया, मंडल के अध्यक्ष अर्जुनदास आहूजा द्वारा प्रमुख वक्ता प्रोफेसर माया वसंदानी व साऊथ चिल्ली अमेरिका से पधारे प्रमुख अतिथी मोहन के. सोनी दोनो का हार्दिक स्वागत करते हुये मंडल की संक्षिप्त जानकारी दी। 

प्रमुख वक्ता का परिचय मंडल के सभासद अॅड. ओमप्रकाश हरवानी द्वारा दिया गया। परिचय के पश्चात विद्वान वक्ता द्वारा गीता के श्लोको से कार्यक्रम का शुभारंभ किया व महाभारत कथा पर कुछ प्रकाश भी डालते हुये कृष्ण सुदामा की अंतरंग मित्रता का सुंदर वर्णन किया व मित्रता का संदेश दिया। 'कृष्ण सुदामा की मित्रता अर्थात भगवान का भक्त से मिलन' अंत में उन्होंने 'ज्येष्ठ मित्र मंडल' को धन्यवाद देते हुये अपनी वाणी को विराम दिया। 

प्रमुख अतिथी मोहन के सोनी द्वारा भी कार्यक्रम तथा मंडल की सराहना की। अंत में अध्यक्ष द्वारा दोनों अतिथियों व कार्यक्रम के सौजन्यकर्ता भूषणकुमार खूबचंदानी का धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्वश्री मनोहरलाल आहूजा, रमेशलाल आसनानी, रमेश सचदेव, लक्ष्मण पेशवानी आदि ने अथक प्रयास किया। यह जानकारी मंडल के सचिव रमेशलाल आसनानी ने प्रेस विज्ञप्ती के माध्यम से दी।

समाचार 324483442161010457
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list