Loading...

बचपन जो प्यार...


घटा का गाया पहला सिंधी रेप सांग खूब पसंद किया जा रहा 

नागपुर।  सिंधी संस्कृति को बढ़ाने हेतु समस्त सिंधी समाज के लिए एक और प्यारे से गीत 'बचपन जो प्यार' को फ़िल्माया गया हैं. जिसे बिलासपुर शहर की बेटी 5 वर्षीय घटा कमलानी ने अपने  मधुर स्वर में ढाला है और घटा कमलानी के साथ में शहर के अन्य नन्हे कलाकार खुशी मूलचंदानी, नव्या मोटवानी, डेविस मोटवानी, डाली संतवानी, वासुदेव तोलानी ने भी अभिनय किया है. 
 
इस गीत को शहर के लोकप्रिय मल्टी आर्टिस्ट राज केशवानी ने लिखा एवं संगीत दिया है. राज केशवानी के इसके पूर्व भी सिंधी, हिंदी और एल्बम रिलीज़ हो चुके है. बबलू गंधर्व ने म्यूजिक अरेंजिग की है तथा आडियो वीडियो मिक्सिंग सत्या वैष्णव एवं कोरियोग्राफी सोना संतवानी ,प्रिया मूलचंदानी ने की है. मेकअप आर्टिस्ट माजदा खान है. 
 
सिंधी फिल्म मे अभिनय कर चुके एवं नाट्य कलाकार जगदीश जज्ञासी तथा समाज के विजय दुसेजा का भी प्रोडक्शन को पूरा -पूरा सहयोग प्राप्त हुआ. इस गीत का निर्देशन राज केशवानी ने किया है एवं  निर्माता बिलासपुर शहर के हरगुन कारडा है. जिन्होने सिंधी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इस गीत का निर्माण किया है दर्शक इस गीत को आर.के. प्रॉडक्शन के यू ट्यूब चैनल पर देख सकते है. 
 
सोशल मीडिया पर आते ही मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र सहित सभी प्रदेशों में यह कर्णप्रिय गीत धूम मचा रहा हैं. नागपुर नगरी की संस्थाओं, सिंधी समाज के कला प्रेमियों ने मनभावन गीत की सराहना की हैं.
कला 8162491915121764638
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list